{"_id":"612fd81f8ebc3eb6cd301b6d","slug":"the-rain-brought-relief-from-the-heat-kurukshetra-news-knl818411100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से जारी बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से जारी बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत
विज्ञापन
धर्मनगरी में सुबह मौसम का मिजाज बदला और बूंदाबांदी शुरू हुई, जोकि शाम तक रुक-रुक कर जारी रही। बारिश से कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने 10 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को सुबह पांच बजे बूंदाबांदी शुरू हुई थी, जिसके बाद आठ बजे मौसम साफ हो गया, लेकिन दो घंटे बाद फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई, जोकि 12 बजे तक जारी रही। दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं। शाम के समय पर्यटन स्थलों पर लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए। ब्रह्मसरोवर पर लोग घूमने के लिए पहुंचे। वहीं, पुरुषोत्तमपुरा बाग में बच्चे खेलते नजर आए। दिन का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग अनुसार वीरवार को बारिश होने की 40 प्रतिशत संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शुक्रवार को 60 प्रतिशत संभावना के साथ 31/25, शनिवार और रविवार को 40 प्रतिशत संभावना के साथ 32/26, सोमवार को बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन मौसम में ठंडक रहेगी और तापमान 33/26 रहेगा।
वहीं, मंगलवार को फिर से बारिश की 50 प्रतिशत संभावना के साथ तापमान 31/26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, बुधवार को 60 प्रतिशत संभावना के साथ 29/25, नौ सितंबर को 60 प्रतिशत संभावना के साथ 30/24 और शुक्रवार को भी 60 प्रतिशत बारिश की संभावना के साथ तापमान 29/24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।