फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The question paper had a balanced mix of numbers and theory.

Kurukshetra News: प्रश्नपत्र में था संख्याओं और सिद्धांत का संतुलित मिश्रण

Sat, 21 Feb 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 21 Feb 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
The question paper had a balanced mix of numbers and theory.
कुरुक्षेत्र। सचिन माटा।
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की फिजिक्स विषय की परीक्षा जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कोऑर्डिनेटर एवं प्राचार्य रीटा गोयल ने बताया कि साढ़े तीन हजार विद्यार्थियों ने फिजिक्स की परीक्षा दी और शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चली। परीक्षा शुरू होने से पहले ही सुबह नौ बजे से विद्यार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे।
विज्ञापन


परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे पर राहत दिखाई दी। कई विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया, वहीं कुछ ने इसे थोड़ा कठिन माना। अधिकतर छात्रों ने कहा कि पेपर में सोच-समझकर उत्तर देने वाले प्रश्न शामिल थे। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर प्रशासन ने संतोष जताया। अब विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार है। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भी भीड़ देखी गई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन की समुचित व्यवस्था रही। संवाद
विज्ञापन


सीधे तौर पर नहीं आए अधिक महत्वपूर्ण प्रश्न
छात्रा छवि ने बताया कि फिजिक्स का पेपर ठीक रहा, लेकिन उम्मीद से थोड़ा अलग था। जिन प्रश्नों को हमने अधिक महत्वपूर्ण समझकर तैयारी की थी, वे सीधे तौर पर नहीं आए। कुछ प्रश्न ऐसे थे, जिनमें गहराई से सोचने की जरूरत पड़ी। संख्यात्मक और सिद्धांत का मिश्रण संतुलित था, पर दो-तीन प्रश्न थोड़े कठिन लगे। फिर भी मैंने सभी प्रश्न हल करने का प्रयास किया है। मुझे विश्वास है कि मेहनत का परिणाम अच्छा मिलेगा और अंक संतोषजनक आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे उत्तर वाले प्रश्नों में सोचने का समय लगा
छात्र केशव शर्मा ने कहा कि पेपर थोड़ा मुश्किल जरूर था, खासकर लंबे उत्तर वाले प्रश्नों में सोचने का समय लगा। हालांकि सिलेबस के बाहर कुछ नहीं था, लेकिन सवालों का तरीका अलग था। मैंने सभी प्रश्न पूरे किए हैं और समय प्रबंधन पर खास ध्यान दिया। शुरुआत में थोड़ा दबाव महसूस हुआ, पर बाद में आत्मविश्वास बना रहा। पेपर औसत से थोड़ा कठिन कहा जा सकता है, लेकिन अच्छे परिणाम की उम्मीद है।
अधिकतर प्रश्न सीधे सिद्धांत पर आधारित रहे : सचिन
फिजिक्स प्रवक्ता सचिन माटा ने कहा कि नए पैटर्न पर प्रश्नपत्र मध्यम स्तर का रहा और अधिकतर प्रश्न सीधे सिद्धांत पर आधारित थे। इससे विद्यार्थियों को अवधारणाएं स्पष्ट करने का अच्छा अवसर मिला। बोर्ड ने तार्किक और समझ पर आधारित प्रश्नों को शामिल कर परीक्षा को संतुलित बनाया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कठिनाई स्तर कम रहा, जिससे मेहनती छात्रों को बेहतर प्रदर्शन का मौका मिला। नया पैटर्न रटने के बजाय समझ और विश्लेषण क्षमता पर जोर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास और एनसीईआरटी पर ध्यान देने की सलाह दी है।

-फिजिक्स प्रवक्ता सचिन माटा, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झांसा।

कुरुक्षेत्र। सचिन माटा।

कुरुक्षेत्र। सचिन माटा।

कुरुक्षेत्र। सचिन माटा।

कुरुक्षेत्र। सचिन माटा।

कुरुक्षेत्र। सचिन माटा।

कुरुक्षेत्र। सचिन माटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed