फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The protest against e-tendering did not stop, the sarpanch kept roaring throughout the day by locking the BDPO office

Kurukshetra News: थम नहीं रहा ई टेंडरिंग को लेकर विरोध, बीडीपीओ कार्यालय पर तालाबंदी कर दिन भर गरजते रहे सरपंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
The protest against e-tendering did not stop, the sarpanch kept roaring throughout the day by locking the BDPO office
कुरुक्षेत्र। ई-टेंडरिंग का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले भर में इसके विरोध में उतरे सरपंचों ने वीरवार को भी आंदोलन जारी रखा, जिसके चलते बीडीपीओ कार्यालयों पर तालाबंदी कर धरना दिया गया। कार्यालयों पर ताला लगा होने के कारण बीडीपीओ कार्यालय में काम करवाने आए लोगों को भी बैरंग लौटना पड़ रहा है। उधर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायलय में इस मामले को लेकर सोमवार को सुनवाई होनी है, जिस पर भी सरपंचों की निगाहें टिकी हुई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सरपंच सुबह ही करीब नौ बजे बीडीपीओ कार्यालयों पर पहुंचना शुरू हो गए थे, जहां उन्होंने अन्य दिनों की तरह तालाबंदी की और कार्यालयों के बाहर धरना शुरू कर दिया। बुधवार को प्रशासन ने सरपंचों के साथ बैठक भी की थी और कहा था कि बीडीपीओ कार्यालय से तालाबंदी को हटा लें, लेकिन सरपंचो ने बैठक कर सायं तक का समय प्रशासन को दिया था, जबकि सायं के समय सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय पर लगे ताले को खोलने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

सरपंच एसोसिएशन के प्रधान गौरव जैलदार ने बताया ई-टेंडरिंग के विरोध को लेकर बीडीपीओ कार्यालय में तालाबंदी की गई है। जिले के सभी ब्लॉकों में बीडीपीओ कार्यालय पर तालाबंदी करते हुए सरपंच विरोध जता रहे हैं। इसके अलावा सभी सरपंच शुक्रवार को नरवाना में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की होने वाली रैली में भाग लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने जब तक हमारी मांगे पूरी नही हो जाती तब तक आंदोलन चलता रहेगा और आंदोलन का किसी भी सूरत में कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि ई-टेंडरिंग को लेकर सोमवार को उच्च न्यालय में भी सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed