फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The procession gave the message of peace and brotherhood.

Kurukshetra News: शोभायात्रा से दिया शांति और भाईचारे का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The procession gave the message of peace and brotherhood.
कुरुक्षेत्र। महा​शि​वरात्रि के उपलक्ष्यम में निकाली  शिव शोभायात्रा। ​विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से शिव शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, प्रेम, सद्भाव, पवित्रता, नशामुक्ति व भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।
विज्ञापन

शिव का झंडा ऊंच महान गीत की भक्तिमय धुनों के बीच भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर विनीत कुमार, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसबीर सिंह दुग्गल और राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन ने शिव ध्वज लहराकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा शांति नगर दुर्गा मंदिर गली नंबर सात से प्रारंभ होकर जांगड़ा धर्मशाला, गोशाला बाजार, मोती चौक, अंबेडकर चौक, 17 सेक्टर, गीता कॉलोनी, सलारपुर रोड, विष्णु कॉलोनी, 7बी, शास्त्री नगर, न्यू कॉलोनी होते हुए रेलवे रोड से ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में प्रस्तुत की गई आकर्षक व संदेशात्मक झांकियां जनमानस के आकर्षण का विशेष केंद्र रहीं। एक झांकी में भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग स्वरूप व भगवान शंकर की भव्य प्रतिमा के माध्यम से शिव की महिमा और आध्यात्मिक शक्ति का संदेश दिया गया।

कुरुक्षेत्र। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्यम में निकाली  शिव शोभायात्रा। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्यम में निकाली  शिव शोभायात्रा। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed