{"_id":"6ae7ad0bc955c9622d0ff5df","slug":"the-presentation-of-songs-qawwalis-and-dance-captivated-the-hearts-kurukshetra-news-c-18-1-knl1010-1024728-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गीत, कव्वालियों, नृत्य की प्रस्तुतियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गीत, कव्वालियों, नृत्य की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीत-संगीत, नृत्य और कव्वालियों की सुरमयी प्रस्तुतियों के बीच कला सृष्टि मंच का दीपावली मिलन समारोह उल्लास और अपनत्व के रंगों से सराबोर रहा। रेलवे रोड स्थित निजी होटल में समारोह के दौरान कलाकारों ने प्रतिभा से लोगों का मन मोह लिया।
अंतरराष्ट्रीय कलाकार एवं संस्था प्रमुख बृज किशोर शर्मा के मार्गदर्शन में भगवान श्रीराम की स्तुति की गई। सुरेखा, नमिता कौशिक, मानवी सेतिया और डॉ. स्वरित शर्मा ने नृत्य प्रस्तुतियां दी। पूजा शर्मा, दीपक कौशिक, डॉ. सत्य भूषण, अश्विनी अरोड़ा, डॉ. स्वरित शर्मा, सहदेव शर्मा, विभा अग्रवाल, डॉ. अमरजीत सिंह और सौरभ चौधरी ने गीतों से समां बांधा। काव्य पाठ से भी दीपावली के उल्लास और रिश्तों की खूबसूरती को अभिव्यक्त किया गया।
राजेश सिंगला ने कहा कि कला लोगों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन आपसी मेलजोल बढ़ाने के साथ जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। बृज किशोर शर्मा ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का अवसर है। समारोह में पूजा शर्मा, मानवी सेतिया सहित अन्य कलाकारों ने कव्वाली प्रस्तुत की। इस दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष उमा सुधा, डॉ. जय भगवान सिंगला, सौरभ चौधरी, शिवकुमार किरमच, स्वाति गुप्ता सहित अन्य कला प्रेमी मौजूद रहे।