{"_id":"5fb95eb88ebc3e9b8505836f","slug":"the-police-took-a-minor-action-the-soldier-s-mother-reached-the-sp-court-with-a-broken-tooth-kurukshetra-news-knl51588813","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने की मामूली कार्रवाई तो टूटा दांत लेकर एसपी दरबार पहुंची सैनिक की मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने की मामूली कार्रवाई तो टूटा दांत लेकर एसपी दरबार पहुंची सैनिक की मां
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।सिरसमा निवासी अंगूरी देवी
- फोटो : Kurukshetra
गांव सिरसमा में एक युवक को सैनिक की बुजुर्ग मां का दांत तोड़ना महंगा पड़ गया। आरोप है कि युवक ने कहासुनी में सैनिक की मां पर हमला करके घटना को अंजाम दिया। आरोपी और उसकी पत्नी ने सैनिक की मां के घर पर पत्थर भी मारे। इस मामले में पुलिस ने पहले मामूली धाराओं में केस दर्ज किया था, लेकिन सैनिक की मां अपना टूटा हुआ दांत लेकर नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग के दरबार में पहुंची।
मामले में एसपी के संज्ञान लिए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सिरसमा निवासी अंगूरी देवी ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि 12 नवंबर को आरोपी विनोद उर्फ रिंकू और उसकी पत्नी का उससे और उसकी पुत्रवधू के साथ बच्चों की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोप है कि साजिश के तहत आरोपियों ने उनके घर पर आकर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में वह बाल बाल बच गई, लेकिन आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उन पर दोबारा से हमला कर दिया और उसके मुंह और सिर पर कई मुक्के मारे, जिससे उसके मुंह का ऊपर का दांत टूट गया। आरोप है कि आरोपी व उसकी पत्नी ने उसे गालियां दीं और जातिसूचक शब्द कहे। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि वे उसके बेटे प्रदीप जो सेना में जम्मू कश्मीर में तैनात है, उसकी नौकरी छुड़वा दूंगा तथा उसे झूठे केस में फंसवा देगा। हमले के बाद वह अपनी पुत्रवधू को साथ लेकर थाना सदर में गई, जहां पर उसका ब्यान दर्ज किया गया। अंगूरी देवी ने बताया कि पुलिस ने मेडिकल करवाने की बजाए उसको ही अपना मेडिकल करवाने की बात कही, जिसके बाद उसने अस्पताल में जाकर मेडिकल जांच करवाई। मेडकिल रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी, लेकिन पुलिस ने मेरी शिकायत में कोई कार्रवाई नहीं की। मामले को लेकर थाना सदर प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस ने अंगूरी देवी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
उसके परिवार की जानमाल की सुरक्षा की जाए : सैनिक प्रदीप
अंगूरी देवी के बेटे प्रदीप जो सेना में जम्मू कश्मीर में तैनात है, उसने बताया कि उसके परिवार की जान को खतरा है। आरोपी उसके परिवार को मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने यह सारा मामला अपने रेजीमेंट की कंपनी कमांडर के संज्ञान में ला दिया था, जिसके बाद कंपनी कमांडर ने थाना सदर के प्रभारी को फोन कर सैनिक के परिवार को इंसाफ देने के लिए कहा था। प्रदीप कुमार ने कहा कि स्थानीय प्रशासन उसके परिवार की जान माल की सुरक्षा करे।
विज्ञापन
आरोप निराधार : विनोद
आरोपी विनोद उर्फ रिंकू ने माना कि बच्चों को लेकर उनका मामूली झगड़ा हुआ था। जान से मारने की धमकी दी, लेकिन जाति सूचक शब्द कहने के आरोप निराधार हैं। वह हर जांच के लिए तैयार है और पुलिस को जांच में सहयोग करेंगे। महिला अंगूरी देवी द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में लगाए गए आरोप उसे व उसके परिवार को बदनाम करने के लिए लगाए गए हैं।