फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The pipeline will be laid for Rs 24.45 lakh.

Kurukshetra News: 24.45 लाख से डाली जाएगी पाइप लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The pipeline will be laid for Rs 24.45 lakh.
शाहाबाद। विकास कार्य की शुरूआत करते मास्टर सुभाष कलसाना व पार्षद ईशु सचदेवा। विज्ञप्ति
शाहाबाद। क्षेत्र मंदिर कॉलोनी के निवासियों को जलभराव की पुरानी समस्या से निजात दिलाने के लिए पाइप लाइन डाले जाने का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसकी शुरुआत भाजपा नेता सुभाष कलसाना और पार्षद ईशु सचदेवा ने की। इस कार्य पर 24 लाख 45 हजार की राशि खर्च की जाएगी और जल्द ही प्रोजेक्ट को मुकम्मल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सुभाष कलसाना ने कहा कि नगर पालिका की ओर से शुरू की गई इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य शनि मंदिर क्षेत्र से पानी की समुचित निकासी सुनिश्चित करना है जिससे लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या समाप्त हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बातचीत की जा रही है और अपेक्षा से विकास राशि शाहाबाद के विकास व सौंदर्यीकरण के लिए आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वार्ड नं. 10 की पार्षद ईशु सचदेवा ने इस निर्माण की प्रशंसा करते हुए कहा कि शनि कॉलोनी के लोग कई साल से इस गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। शनि कॉलोनी वासियों बंसी लाल शर्मा, यशपाल, सुरेंद्र ने कहा कि यह उनकी चिरप्रतिक्षित मांग थी जो आज पूरी हुई है। काॅलोनीवासियों ने कहा कि वे सुभाष कलसाना का आभार व्यक्त करते हैं। शनि काॅलोनी के लोगों ने सुभाष कलसाना व पार्षद ईशु सचदेवा का अभिनंदन पुष्प मालाओं से किया।

शाहाबाद। विकास कार्य की शुरूआत करते मास्टर सुभाष कलसाना व पार्षद ईशु सचदेवा। विज्ञप्ति

शाहाबाद। विकास कार्य की शुरूआत करते मास्टर सुभाष कलसाना व पार्षद ईशु सचदेवा। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed