फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The paper was balanced, most of the questions came from the syllabus.

Kurukshetra News: संतुलित रहा पेपर, पाठ्यक्रम से आए अधिकतर प्रश्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The paper was balanced, most of the questions came from the syllabus.
कुरुक्षेत्र। डॉ. कंचन चौधरी।
कुरुक्षेत्र। जिले में मंगलवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होकर दोपहर डेढ़ बजे तक चली। जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर करीब 2000 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। छात्रांे ने पेपर को संतुलित बताया। अधिकतर प्रश्न पाठ्यक्रम से आए।
विज्ञापन

परीक्षा से पहले कई विद्यार्थियों के चेहरे पर हल्का तनाव दिखाई दिया लेकिन पेपर समाप्त होने के बाद अधिकतर छात्र संतुष्ट नजर आए। केंद्र समन्वयक व प्राचार्य प्रो. रीटा गोयल ने बताया कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। विद्यार्थियों ने पेपर को संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित बताया। उनका कहना था कि नियमित अभ्यास करने वालों के लिए प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत सहज रहा।
विज्ञापन

प्रश्न हल करने में लगा समय : राहुल ने बताया कि परीक्षा से पहले वह थोड़ा घबराया हुआ था लेकिन प्रश्नपत्र मिलने के बाद आत्मविश्वास बढ़ गया। अधिकतर प्रश्न किताब और अभ्यास प्रश्नों से मिलते-जुलते थे। एक-दो लंबे प्रश्नों में समय अधिक लगा, पर शेष पेपर सहज रहा। उन्होंने कहा कि गणना में सावधानी रखी जाए तो अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। उनका अनुभव सकारात्मक रहा और अच्छे परिणाम की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतुलित और तैयारी आधारित पेपर: सिमरन ने कहा कि प्रश्नपत्र संतुलित था और ज्यादा कठिन नहीं लगा। कुछ प्रश्न विचार करने वाले थे लेकिन नियमित तैयारी से उन्हें हल करना संभव था। विशेष रूप से कंपनी अकाउंट्स वाला भाग अपेक्षाकृत आसान लगा। नियमित अभ्यास कर रही थी।
चुनौतियों के बीच चमकने का अवसर

अकाउंटेंसी प्रश्नपत्र मध्यम स्तर का रहा, जो विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ की वास्तविक परीक्षा था। पेपर न तो अत्यधिक कठिन था और न ही अत्यधिक सरल बल्कि संतुलित रूप में तैयार किया गया था।

आसान, टाइम-फ्रेंडली और कॉन्सेप्ट आधारित था पेपर

अकाउंटेंसी का प्रश्नपत्र सरल, संतुलित और पूर्णतः सिलेबस आधारित रहा। पेपर में अनावश्यक जटिलता नहीं थी और बोर्ड पैटर्न के अनुरूप प्रश्न पूछे गए थे। निर्धारित समय में प्रश्नपत्र आराम से पूरा हो गया।

कुरुक्षेत्र। डॉ. कंचन चौधरी।

कुरुक्षेत्र। डॉ. कंचन चौधरी।

कुरुक्षेत्र। डॉ. कंचन चौधरी।

कुरुक्षेत्र। डॉ. कंचन चौधरी।

कुरुक्षेत्र। डॉ. कंचन चौधरी।

कुरुक्षेत्र। डॉ. कंचन चौधरी।

कुरुक्षेत्र। डॉ. कंचन चौधरी।

कुरुक्षेत्र। डॉ. कंचन चौधरी।

कुरुक्षेत्र। डॉ. कंचन चौधरी।

कुरुक्षेत्र। डॉ. कंचन चौधरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed