फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The panorama at the railway station has been locked for two years, passengers are waiting to see it

Kurukshetra News: रेलवे स्टेशन पर बने पैनोरमा पर दो वर्षों से लटका ताला, दीदार करने के इंतजार में यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The panorama at the railway station has been locked for two years, passengers are waiting to see it
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने वाला महाभारत थीम पर आधारित पैनोरमा करीब दो वर्षों से बंद पड़ा है। करीब चार लाख की लागत और एक माह की कड़ी मेहनत के बाद तैयार इस पैनोरमा पर अब तक ताला लटका हुआ है। दो साल पहले उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गांगल ने इसका उद्घाटन किया था, लेकिन उद्घाटन के बाद से ही आम यात्रियों के लिए कभी नहीं खुला।
विज्ञापन


इस पैनोरमा में महाभारत की थीम पर आधारित झांकियों के माध्यम से 48 कोस के तीर्थों से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को जीवंत रूप में दर्शाया गया है। इसका उद्देश्य कुरुक्षेत्र के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को यात्रियों के समक्ष प्रस्तुत करना था। प्रतिदिन करीब 10 हजार यात्रियों की आवाजाही वाले इस स्टेशन पर यह पैनोरमा एक प्रमुख आकर्षण बन सकता था, लेकिन ताला लगे होने के कारण यात्री इससे वंचित हैं।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पैनोरमा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कम से कम दो कर्मचारियों की आवश्यकता है लेकिन दो साल बीत जाने के बावजूद कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। कर्मचारियों की कमी को ही पैनोरमा न खुलने का मुख्य कारण बताया जा रहा है। इस कारण से लाखों रुपये की लागत से तैयार किया गया यह प्रोजेक्ट अब तक आम जनता के लिए लाभकारी सिद्ध नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि अगर इसे संचालित करने के पर्याप्त संसाधन नहीं थे तो इस पर लाखों रुपये खर्च क्यों किए गए। इसे खोलना चाहिए ताकि दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को स्टेशन पर महाभारत और तीर्थों के इतिहास के बारे में जानकारी मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर बने पैनोरमा को कर्मचारी न होने के चलते ताला लगाया गया है। महाभारत की थीम पर बने इस पैनोरमा की देखरेख के लिए कम से कम दो से ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत है। कर्मचारियों की नियुक्ति होते ही पैनोरमा को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।

-रेलवे स्टेशन अधीक्षक, शंकर लाल मीणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed