फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The old man was made unconscious and five and a half thousand rupees and a gold ring were taken away.

Kurukshetra News: बुजुर्ग को बेहोश कर ले गए साढ़े पांच हजार रुपये और सोने की अंगूठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
The old man was made unconscious and five and a half thousand rupees and a gold ring were taken away.
कुरुक्षेत्र। रेलवे रोड पर दो युवकों ने एक बुजुर्ग को नशीला पेय पिलाकर उसके साढ़े पांच हजार रुपये व सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। आरोपी बुजुर्ग को ब्रह्मसरोवर परिसर में 18 मंजिला ज्ञान मंदिर के पास बेहोशी की हालत में छोड़ गए। बुजुर्ग को होश आया तो उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। होश आने के बाद उसने मामले की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में झांसा रोड स्थित शांति एन्क्लेव निवासी फकीर चंद ने बताया कि वह रेलवे रोड पर एक बैंक की शाखा से रुपये निकलवाने के लिए आया था। उसने बैंक से दो हजार रुपये निकलवाए और 3500 रुपये पहले उसके पास थे। दोपहर करीब तीन बजे वह रुपये लेकर बैंक के बाहर निकला तो उसे एक युवक मिला, जिसने उसे कहा कि उसके पास एक लाख रुपये है। उसे यह नकदी बैंक में जमा करानी है, मगर उसे बैंक में रुपये जमा करवानी की प्रक्रिया नहीं पता है। उस युवक ने उसे बातों में लगा लिया और इसी दौरान एक और युवक आ गया। उसने भी यही बताया कि हम रुपया जमा करवाने में परेशान हो रहे हैं। बातों में लगाकर वे उसे ठंडा पिलाने की बात कहकर रेलवे स्टेशन के दफ्तर के पीछे ले गए। वहां उन्होंने उसे दो बीड़ी पिलाई। ठंडा व बीड़ी पीने से उसे नशा हो गया और वह बेहोश हो गया। उसे होश आया तो वह 18 मंजिला ज्ञान मंदिर के पास पड़ा हुआ था। आरोपी उससे साढ़े पांच हजार रुपये और उसकी करीब तीन ग्राम सोने की अंगूठी लेकर फरार गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed