फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The natural farming model will travel from Gurukul Kurukshetra to Nepal.

Kurukshetra News: गुरुकुल कुरुक्षेत्र से नेपाल तक पहुंचेगा प्राकृतिक खेती का मॉडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
The natural farming model will travel from Gurukul Kurukshetra to Nepal.
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल में पहुंचे नेपाली किसानों को सम्मानित करते हुए गुरुकुल प्रबंधन के लोग। स्व
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में तैयार प्राकृतिक खेती का मॉडल अब नेपाल के किसानों तक पहुंचेगा। भारत और नेपाल सरकार के संयुक्त प्रयासों से नेपाल के कृषि विशेषज्ञों और 50 प्रगतिशील किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुकुल में प्रशिक्षण लिया। प्रतिनिधिमंडल ने पांच दिन तक प्राकृतिक कृषि फार्म में रहकर तकनीकों, प्रक्रियाओं और प्रयोगों को समझा।
गुरुकुल पहुंचने पर प्रधान राजकुमार गर्ग और व्यवस्थापक रामनिवास आर्य ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इसमें कृषि अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद यादव, सपना खापुंग, झराना उपाध्याय और हेमलाल बुसाई सहित प्रगतिशील किसान शामिल थे। प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने विशेषज्ञों से प्राकृतिक खेती के वैज्ञानिक और व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी कराया।
विज्ञापन

---
प्रशिक्षण और मॉडल अपनाने में रुचि
पांच दिवसीय प्रशिक्षण में पद्मश्री डॉ. हरिओम, डॉ. बलजीत सहारण, डॉ. शुवेन्दु और डॉ. गगनदीप सिंह ने प्राकृतिक खेती की विधियों की जानकारी दी। डॉ. हरिओम ने रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों को कम करने और स्वच्छ जल, उपजाऊ भूमि व सुरक्षित खाद्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया। डॉ. बलजीत सहारण ने देसी गाय की उपयोगिता और इसके आधार पर तैयार घटकों के निर्माण की व्यावहारिक जानकारी दी। नेपाली किसानों ने गुरुकुल के प्राकृतिक कृषि फार्म का भ्रमण कर तकनीकों को देखा। उन्होंने गुरुकुल के मॉडल की सराहना करते हुए इसे नेपाल में अपनाने में रुचि दिखाई और समापन पर प्रमाण-पत्र प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed