फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The movement ended with the slogan of Bole So Nihal...Sat Sri Akal

Kurukshetra News: बोले सो निहाल...सत श्री अकाल के जयघोष के साथ खत्म हुआ आंदोलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The movement ended with the slogan of Bole So Nihal...Sat Sri Akal
शाहाबाद। मीरी-पीरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर के कर्मचारियों का करीब चार माह के लंबित वेतन की मांग को लेकर 22 दिन से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को बोले सो निहाल...सत श्री अकाल के जयघोष के साथ समाप्त हो गया।
विज्ञापन

वीरवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने 72 घंटे में संस्थान का संचालन अपने अधीन लिए जाने का ऐलान किया तो शुक्रवार को कमेटी की धर्म प्रचार समिति के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने धरनास्थल पर पहुंचकर ही भरोसा दिया, जिस पर कर्मचारियों ने आंदोलन समाप्त कर दोबारा काम पर लौटने का निर्णय लिया, ऐसे में संस्थान में फिर से रौनक लौटने की उम्मीद बन गई। वहीं अब बने नए हालात के बीच संस्थान से रिकार्ड गायब करने का नया विवाद सामने आया। मीरी-पीरी कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रधान प्रीतपाल सिंह, सचिव तरसेम सिंह तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विपिन भाटिया ने हुड्डा पुलिस चौकी में शिकायत देकर आरोप लगाया कि 23 जुलाई की शाम से कुछ लोग बिना किसी विधिक अनुमति और बिना गेटपास के संस्थान का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड एवं अन्य दस्तावेज निजी वाहनों में भरकर बाहर ले गए। उधर, एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद से ही एसजीपीसी शांतिपूर्ण ढंग से प्रबंधन सौंपने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed