फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The month of Sawan begins with rain, bringing relief from the scorching heat.

Kurukshetra News: बारिश के साथ सावन माह की हुई शुरूआत, भीषण गर्मी से मिला छुटकारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The month of Sawan begins with rain, bringing relief from the scorching heat.
कुरुक्षेत्र। एलआईसी रोड पर हुआ जलभराव। संवाद 
कुरुक्षेत्र। सावन माह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। वीरवार शाम को झमाझम बारिश शुरू हुई।दोपहर तक तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल किया था। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम सुहावना हो गया। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई, जो 10 एमएम से अधिक रही। आज शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना है। शहर के निचले इलाकों और प्रमुख मार्गों पर जलभराव हुआ। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बारिश का लुत्फ उठाया। किसानों ने भी राहत महसूस की है, जिससे धान की फसल पर सकारात्मक असर पड़ेगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने शुक्रवार को भी जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है और बागवानी विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह ने बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन



आगामी दिनों में यह तापमान रहने की है संभावना
दिन- अधिकतम तापमान- -न्यूनतम तापमान
शुक्रवार--34 डिग्री सेल्सियस--28 डिग्री सेल्सियस
शनिवार--33 डिग्री सेल्सियस--28 डिग्री सेल्सियस
रविवार--34 डिग्री सेल्सियस--28 डिग्री सेल्सियस
सोमवार--33 डिग्री सेल्सियस---27 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार--30 डिग्री सेल्सियस---27 डिग्री सेल्सियस
बुधवार--32 डिग्री सेल्सियस--27 डिग्री सेल्सियस
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में

कुरुक्षेत्र। एलआईसी रोड पर हुआ जलभराव। संवाद 

कुरुक्षेत्र। एलआईसी रोड पर हुआ जलभराव। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed