फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The miscreants attacked with a sword and snatched the car

Kurukshetra News: कंपनी कर्मी को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने तलवार से हमला कर छीनी कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
The miscreants attacked with a sword and snatched the car
कुरुक्षेत्र। जीटी रोड पर गांव त्योड़ा के पास एक ढाबे पर एक कंपनी कर्मी को निशाना बनाते हुए कार सवार तीन लोग तलवार से हमला कर उसकी कार छीनकर फरार हो गए। कार में उसका लैपटॉप और 15 हजार रुपये भी थे।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद पुलिस में दर्ज शिकायत में पंचकूला निवासी प्रशांत मोहन ने कहा कि वह अपनी कार से कार्यालय के काम से सुबह लुधियाना से दिल्ली व फरीदाबाद गया था। वह रात के समय अपनी कार को लेकर घर के लिए चला और अगले दिन तड़के करीब 12.30 बजे पिपली के पास पहुंचा तो उसे शक हुआ कि कोई गाड़ी उसका पीछा कर रही है। इससे बचने के लिए उसने अपनी कार को रास्ते में एक होटल पर रोक लिया और चाय पी। वह चाय पीकर कार लेकर चलने लगा तो एक ब्रेजा कार ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कार सवार लोगों ने उसका रास्ता रोकने की कोशिश की, जिससे बचने के लिए उसने कार को तेजी से भगा लिया। रात करीब पौने एक बजे उसने अपनी कार को एक ढाबा के अंदर घुसा दिया। इसी बीच ब्रेजा कार भी उसके पीछे आ गई । इसमें से तीन युवक उतरे जिनमें से एक के हाथ में तलवार व दो लड़कों ने अपने मुंह पर काला कपड़ा बांधा हुआ था। तीनों युवकों ने उसे कार से बाहर निकाला और एक युवक ने उसकी छाती में तलवार गाड़ दी, जिससे उसकी छाती से खून आने लगा। इस छीनाछपटी में उसके कपड़े फट गए और तीनों युवक उसके साथ मारपीट करके कार को छीनकर ले गए। कार में उसका लैपटॉप व 15 हजार रुपये थे। मौके पर अज्ञात युवकों से तलवार का कवर गिर गया था, जिसे उसने उठा लिया और इस सारी घटना को ढाबे पर लगे एक मैनेजर ने इस घटना की अपने मोबाइल फोन से फोटो खींच ली। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed