फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The matter of finalizing the drawing of the new 100-bed hospital was kept in Vis

Kurukshetra News: 100 बेड के नए अस्पताल की ड्राइंग फाइनल करने का मामला रखा विस में रखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
The matter of finalizing the drawing of the new 100-bed hospital was kept in Vis
कुरुक्षेत्र। विधानसभा में अस्पताल बनाने ​​की मांग रखते विधायक सुभाष सुधा।
कुरुक्षेत्र। जिले के लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए विधायक सुभाष सुधा ने एलएनजेपी अस्पताल में द्वितीय चरण में बनने वाले 100 बेड के नए अस्पताल का विषय विधानसभा सत्र में रखा। विधायक ने नए अस्पताल की ड्राइंग फाइनल करने और निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने की मांग भी रखी। इस विषय पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सदन में जवाब भी दिया कि अस्पताल में पुराने भवन को तोड़ने के बाद ही नए भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक सुभाष सुधा ने विधानसभा सत्र में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एलएनजेपी अस्पताल के 100 बेड के वातानुकूलित अस्पताल की सौगात दी थी। इससे अस्पताल से लोगों को काफी राहत मिली है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 100 बेड के नए अस्पताल की घोषणा की थी। इस घोषणा के अनुसार एलएनजेपी अस्पताल में नए भवन का निर्माण करने के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से ड्राइंग बनाने की कार्रवाई शुरू की गई। सात अगस्त तक नए भवन की ड्राइंग स्वीकृत नहीं हो पाई। इस कारण परियोजना में देरी हो रही है। सरकार जल्द ही 100 बेड के अस्पताल की ड्राइंग को स्वीकृत कराए और अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द शुरू करे। वहीं विज ने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल में पुराने भवन को तोड़ा जाना है। इसके टूटने के बाद ही नए भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग दो साल का समय लग सकता है। इसके निर्माण पर 88 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। जल्द ही सभी कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed