फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The major reason for divorce and domestic dispute is the interference of mother-in-law: Renu Bhatia

तलाक और घरेलू विवाद का बड़ा कारण सास की दखलंदाजी : रेणू भाटिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The major reason for divorce and domestic dispute is the interference of mother-in-law: Renu Bhatia
कुरुक्षेत्र। महिला थाने में आयोजित जनता दरबार में मामलों  की सुनवाई करती महिला आयोग की चेयरमैन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नवदंपती के तलाक मामलों की फाइलों से अदालतें अटी पड़ी हैं। इन सब का कारण एक ही है, कहीं सास की बहू के साथ न बनना तो कहीं युवती की मां का अपनी बेटी के घर में दखलअंदाजी करना। यह सब बातें हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने वीरवार को महिला थाने में जनता दरबार में महिलाओं से जुड़े विवादों की सुनवाई करते हुए कहीं।
उन्होंने तलाक और घरेलू विवादों के बढ़ते मामलों में सास और मां की दखलंदाजी को प्रमुख कारण बताया। रेणू भाटिया ने माताओं की अनावश्यक टोंकाटाकी पर सख्त नाराजगी जताते हुए पक्षपात करने वाली माताओं को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान जनता दरबार में कुल आठ शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें तलाक, दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दे शामिल थे। रेणू भाटिया ने अधिकारियों को इन मामलों में ढील न बरतने और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



रेणू भाटिया ने युवक को लगाई कड़ी फटकार
एक मामले में एक महिला ने बताया कि उसने सात महीने पहले कनाडा में परिजनों की सहमति से कोर्ट मैरिज की थी। भारत लौटने पर हिंदू रीति-रिवाज से शादी के लिए पति-पत्नी में मतभेद हो गया। युवक ने बिना बताए कनाडा में तलाक का केस दर्ज करवाया और भारत लौट आया। युवक के परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह तलाक पर अड़ा रहा। रेणू भाटिया ने युवक को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा भारत की बेटी कोई मनोरंजन की वस्तु नहीं है कि दो महीने साथ रहकर उसे छोड़ दिया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने और सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवक और उसकी मां पर घरेलू उत्पीड़न का मामला दर्ज करने के निर्देश
एक अन्य मामले में पुर्तगाल की नागरिकता प्राप्त युवक की पत्नी ने दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। युवक ने जवाब में पत्नी की आपत्तिजनक चैट के स्क्रीन शॉट पेश किए, जिनमें गाली-गलौज दर्ज थी। मामला तब और जटिल हो गया जब पता चला कि पत्नी पुर्तगाल जाना चाहती है, लेकिन सास इसके खिलाफ है। रेणू भाटिया ने दोनों पक्षों की माताओं को दखलंदाजी के लिए लताड़ा और युवक व उसकी मां पर घरेलू उत्पीड़न का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।


दूसरी शादी और नौकरी के नाम पर ठगी का मामला
एक अन्य मामले में एक युवक पर दूसरी शादी कर कनाडा भाग जाने का आरोप लगा। इसकी सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई। वहीं एक मामले में पांच लाख रुपये लेकर चंडीगढ़ के पीजीआई में अनुबंध आधारित नौकरी दिलवाने का मामला सामने आया। रेणू भाटिया ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए अलग से कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही मामले में बच्ची को उसकी मां को सौंपने का आदेश देते हुए महिला व बाल कल्याण अधिकारी को कहा कि बच्ची को कानूनी रूप से उसकी मां को दिलवाया जाए।


महिलाओं के अधिकारों की रक्षा पर जोर
रेणू भाटिया ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह भारत में हो या विदेश में। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की जाए ताकि पीड़िताओं को न्याय मिल सके।



बंदी महिला व पुरुषों से मिल जानी समस्याएं
रेणू भाटिया ने जिला जेल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने महिला वार्ड में पहुंचकर महिला बंदियों से उनके रहन-सहन व उनको मिलने वालीं सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त पुरुष बंदियों की जेल में समस्या के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। महिला व पुरुष बंदियों ने जिला जेल में कोई भी समस्या न होने की बात कही। इसके अतिरिक्त रेणू भाटिया ने बुराई की राह छोड़कर अच्छाई की राह पर चलने का संदेश दिया और बंदियों को भविष्य में बुरी आदतों को छोड़ने का संकल्प दिलवाया।

कुरुक्षेत्र। महिला थाने में आयोजित जनता दरबार में मामलों  की सुनवाई करती महिला आयोग की चेयरमैन

कुरुक्षेत्र। महिला थाने में आयोजित जनता दरबार में मामलों  की सुनवाई करती महिला आयोग की चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed