फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The maid had committed the robbery, will be produced in the court today

Kurukshetra News: नौकरानी ने ही दिया था लूट की वारदात को अंजाम, आज की जाएगी अदालत में पेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
The maid had committed the robbery, will be produced in the court today
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। गत 18 फरवरी को पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी के निवास के समीप कोठी में हुई लूट की वारदात को नौकरानी कमलेश ने ही अंजाम दिया था, जिसे सीआईए टू ने गिरफ्त में ले लिया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उसे रिमांड पर लेकर चोरी किया गया सामान बरामद किया जाना है। सीआई इंचार्ज मोहन लाल के मुताबिक नौकरानी द्वारा पहले दिन से ही पुलिस और परिवारजनों को गुमराह किया जा रहा था कि लुटेरे टावर ठीक करने के बहाने घर में घुसे हैं और उसे नशीला पदार्थ पिलाकर घर में लूट की वारदात को अंजाम दे गए। यह सब झूठी कहानी बनाई गई और उस पर शक के चलते पूछताछ की तो सब सच्चाई बता दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कमलेश ने केबीसी घोटाले में फंसकर और लालच में आकर इस वारदात को अंजाम दिया। उसे रिमांड पर लेकर पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।
विज्ञापन


इस तरह ठगों का शिकार बनी कमलेश
नीरज गुप्ता के घर पर नौकरानी कमलेश करीब दो साल से काम करती थी। बताया जा रहा है कि वह किसी केबीसी लाटरी घोटाले का शिकार हो गई। जब साइबर फ्रॉड वालों ने कमलेश को फ़ोन कर बताया कि उसकी लॉटरी लग गई है, तो कमलेश लालच में आ गई और उनके द्वारा बताए गए नंबरों पर अलग-अलग दिनों में अपने बैंक खातों से बैंकिंग ट्रांजक्शन करने लगी। कमलेश ने नीरज गुप्ता के घर की अलमारी में रखे लाखों रुपये हर दिन थोड़े-थोड़े चोरी किए और उसके बाद सीएससी केंद्रों से अपने अकाउंट में डलवाए। कमलेश ने अपने अकाउंट से साइबर ठगों को लालच में आकर लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए और जब नीरज के घर चुराने लायक नकदी नहीं रही तो गहनों पर हाथ साफ कर दिया। गहनों पर लोन लेकर पांच लाख रुपये और उन साइबर ठगों को ट्रांसफर कर दिए। जब उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गई तो यह कहानी बना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed