फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The machine filled with 17 thousand liters of diesel at the pump of the roadways workshop has been broken for six months.

Kurukshetra News: रोडवेज वर्कशॉप के पंप पर 17 हजार लीटर डीजल से भरी मशीन छह महीने से खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The machine filled with 17 thousand liters of diesel at the pump of the roadways workshop has been broken for six months.
कुरुक्षेत्र। बस अडडे की वर्कशॉप में डीजल भरवाने के लिए खड़ी बसें। संवाद - फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। रोडवेज विभाग के नया बस स्टैंड की वर्कशॉप में 17 हजार लीटर डीजल से भरी मशीन तकनीकी कारणों के कारण करीब छह महीने से खराब है। जिसको लेकर इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन को रोडवेज प्रशासन पत्राचार तक सिमट कर रह गया है। मशीन खराब होने के चलते बस चालकों को बसों में डीजल भरवाने के लिए परेशानियां झेलनी पड़ रही है। न केवल बसें डीजल भरवाने के लिए लाइन में खड़ी रहती है बल्कि इससे उनका रूटों पर उतरने को लेकर बनाई गई समय सारिणी भी गड़बड़ा रही है, जिसका खामियाजा यात्रियों को भी भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

मेन डिपो में 122 बसें हैं, जिनमें से दर्जनों बसें लंबे रूटों पर दूसरे प्रदेशों तक जाने वाली भी शामिल है। चालक अक्सर सुबह डीजल भरवाकर ही निकलते हैं लेकिन वर्कशॉप में लगे पेट्रोल पंप पर दो मशीनों से ही काम चलाया जा रहा है जबकि एक मशीन खराब चल रही है। मशीन खराब होने का भार बाकी दो मशीनों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोजवेज के सहायक कार्य प्रबंधक समिंद्र का कहना है कि इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन को पत्र लिखकर कई बार अवगत करवाया जा चुका है यह समस्या विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में भी है और हर संभव प्रयास भी किए जा रहे हैं कि मशीन जल्द ठीक हो। अभी दो मशीनों से भी बसों में डीजल भरने को लेकर चालकों को कोई खास परेशानी नहीं आने दी जा रही।

कुरुक्षेत्र। बस अडडे की वर्कशॉप में डीजल भरवाने के लिए खड़ी बसें। संवाद

कुरुक्षेत्र। बस अडडे की वर्कशॉप में डीजल भरवाने के लिए खड़ी बसें। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed