{"_id":"695d6c9414c833e4e30a9e30","slug":"the-life-of-shri-ram-inspires-us-to-follow-the-path-of-humanity-service-truth-and-religion-pandit-manavat-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-148156-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम का जीवन मानवता, सेवा, सत्य और धर्म के पथ पर चलने की देता है प्रेरणा : पंडित मनावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम का जीवन मानवता, सेवा, सत्य और धर्म के पथ पर चलने की देता है प्रेरणा : पंडित मनावत
विज्ञापन
बाबैन। शिविर में प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए। विज्ञप्ति
बाबैन। हिंदू शिक्षा समिति की ओर से संचालित रिपु सूदन सिंह गीता विद्या मंदिर स्कूल में समर्थ शिशु श्रीराम कथा का अंतिम दिन रहा। इसका शुभारंभ मंगलवार को श्रद्धा भाव के साथ हुआ। कार्यक्रम में कथा स्थल भक्ति रस से सराबोर नजर आया। बड़ी संख्या में अभिभावकों, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों ने उपस्थित होकर श्रीराम कथा का श्रवण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।
पंडित श्याम मनावत ने प्रवचनों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यबोध का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने बताया कि श्रीराम का जीवन मानवता, सेवा, सत्य और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके प्रवचनों को सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे और पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। कथा के दौरान पंडित श्याम मनावत ने बच्चों को संस्कारवान बनाने, माता-पिता व गुरुजनों के प्रति श्रद्धा रखने और समाज में नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। शिशु अवस्था में दिए गए संस्कार ही भविष्य की दिशा तय करते हैं और ऐसे धार्मिक आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग मिलता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित क्षेत्र के अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान जगदीश ढींगड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता नायब सैनी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह प्रमुख हरीश कुमार, गीता विद्या मंदिर शाहाबाद की प्रधानाचार्य निशा गोयल, प्रधानाचार्य अनिल मदान और जिला पर्यावरण प्रमुख राजेश शास्त्री को पंडित श्याम मनावत की ओर से सम्मानित किया गया।