फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The last breath of the divine obeisance: brother Harjit Singh, Kurukshetra

अंतिम श्वास तक करें परमात्मा की बंदगी : भाई हरजीत सिंह

Thu, 30 Jun 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Thu, 30 Jun 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
The last breath of the divine obeisance: brother Harjit Singh, Kurukshetra
पुण्यतिथ‌ि पर कीर्तन करते रागी हरजीत सिंह - फोटो : Amar Ujala

हर व्यक्ति को अपनी अंतिम श्वास तक परमात्मा की बंदगी (सिमरण) करना चाहिए। इससे मनुष्य को सचखंड में भी सम्मान मिलता है। भाई हरजीत सिंह यूके ने गुरुबाणी कीर्तन करते हुए बुधवार को ये बातें कहीं।

विज्ञापन


वह गुरुद्वारा श्रीगुरु नानक दरबार में संत बाबा बलवंत सिंह मसकीन नलवी की 61वीं पुण्यतिथि पर उनके पुत्र और विश्वप्रसिद्ध रागी ज्ञानी गुरबख्शीश सिंह मसकीन परिवार द्वारा आयोजित समागम में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न रागों पर आधारित गुरबाणी कीर्तन किया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई नवप्रीत सिंह, ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब के हजूरी रागी भाई जरनैल सिंह शांत और गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब शाहाबाद के हजूरी रागी भाई लखविंदर सिंह ने भी गुरबाणी कीर्तन किया।
विज्ञापन


नलवी से रागी जत्था गुरलाल सिंह ने गुरुबाणी कीर्तन करते हुए बाबा बलवंत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। मंच का संचालन करते हुए कुलवंत सिंह चावला ‘रफीक’ने बाबा मसकीन द्वारा सिखी के प्रचार में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने संगत से आह्वान किया कि हम सभी को उनका अनुसरण करते हुए जीवनयापन करना चाहिए। ज्ञानी गुरबख्शीश सिंह मसकीन ने आई हुई संगत का आभार व्यक्त किया। एक शब्द गायन कर संगत में हाजिरी लगाई। इससे पहले मसकीन इंपोरियम पर सोमवार से रखे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गुरुद्वारा साहिब में दीवान सजाया गया। गुरुद्वारा साहिब के सीनियर मीत ग्रंथी भाई सुबेग सिंह ने सरबत के भले के लिए गुरु चरणों में अरदास की। साधसंगत ने बाबा बलवंत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में जगीर सिंह सचदेवा, मंजीत सिंह, दलजीत सिंह गाबा, दयाल सिंह सचदेवा, मुलखराज प्रधान कमेटी बाजार, आदर्श सेवा समिति के महासचिव जसबीर सिंह, बेअंत सिंह, भगवंत सिंह, ज्ञानी करनैल सिंह, परमिंद्र सिंह, सुखचैन सिंह, श्याम सिंह, सुरेंद्र सिंह बाजवा, वरियाम सिंह सचदेवा, मलकिंदर सिंह पंजरथ आदि संगत मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed