{"_id":"631656ac21742e33232d4419","slug":"the-laborer-injured-in-the-attack-broke-down-in-pgi-three-arrested-kurukshetra-news-knl120176536","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में घायल मजदूर ने पीजीआई में तोड़ा दम, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले में घायल मजदूर ने पीजीआई में तोड़ा दम, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
गत माह गांव अजराना खुर्द में ट्रैक्टर से कुत्ते को कुचलने के विरोध में हुए झगड़े में घायल मजदूर ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। इसमें पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। अब इस मुकदमे में पुलिस ने हत्या की धारा भी जोड़ दी है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
थाना झांसा पुलिस को दी अपनी शिकायत में 19 अगस्त को सुखदीप वासी गांव दरड़ (करनाल) ने बताया था कि वह करीब दो साल से गांव अजराना खुर्द में रह रहा है और गांव के ही एक व्यक्ति के पास नौकरी करता है। 17 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे वह फार्म पर अपने दूसरे साथी काशु के साथ बाजरे की गुड़ाई कर रहा था। इसी दौरान फार्म पर खाद लेने के लिए ट्रैक्टर ट्राली चालक शेखर व रामकुमार निवासी गांव गोरखा पहुंचे थे। उसका भाई ऋषिपाल भी खाना लेकर वहां आया था। फार्म के पास ही शेखर ने अपने ट्रैक्टर से एक कुत्ते को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया था। उसके भाई ऋषिपाल ने उसका विरोध किया तो शेखर ने तैश में आकर उसके भाई को जाति बोधक शब्द कहकर गाली-गलौज की थी।
उसने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो शेखर ने हमला कर दिया। उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए शेखर बुलेट पर आए अपने एक दोस्त के साथ फरार हो गया था। उसके जाने के बाद उसका भाई खेत में स्प्रे करने के लिए चला गया था। शाम को करीब साढ़े चार बजे उसका भाई फार्म पर पानी पीने आया था। इसी दौरान दो कार में 8-10 युवक तेजधार हथियार व लोहे की राड के साथ फार्म पर आए तथा उन दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में उसका भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। वह तुरंत अपने भाई को उठाकर अस्पताल लेकर गया, जहां से उसे करनाल तथा वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया था। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी शेखर, सुमित, पंकज, दुनीचंद, राजकुमार को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इलाज के दौरान ऋषिपाल की पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
झांसा थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस ने दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा को जोड़ दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल तीन आरोपी सुमित, सागर व प्रदीप को गिरफ्तार किया है।जल्द ही अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा।