फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The indifference of the weather took away the beauty of the streets

रविवार को भी नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन, दिनभर बरसा सुन्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The indifference of the weather took away the beauty of the streets
कुरुक्षेत्र। हाड़कंपाऊ ठंड ने गली-मोहल्लों और पार्कों की रौनक छीन ली है। रविवार को भी पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सामान्य दिनों में गुलजार रहने वाले गली-मोहल्ले और पार्क सूने नजर आए। शीतलहर के साथ ठिठुरन पूरे दिन लोगों को सताती रही।
विज्ञापन

धूप न निकलने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। हाथ-पैर सुन्न कर देने वाली ठंड और शीतलहर से राहत नहीं मिली। रविवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री और अधिकतम तापमान 12 डिग्री रहा। दिनभर शीतलहर और हांड़ को कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी रहा। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में ही दुबके रहे मगर जो लोग बाहर निकले वे अलाव से ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे। गली, मोहल्ले, पार्क और धार्मिक स्थलों से ठिठुरती सर्दी के कारण रौनक गायब रही। ठंड का असर बाजारों पर भी देखने को मिला। दुकानदारों का कहना है कि सर्दी के कारण बाजार में ग्राहक नहीं हैं। पूरा समय ग्राहकों के इंतजार में बीत जाता है। कोरोना के कारण छह बजे बाजार बंद हो जाते हैं। पहले रविवार को अधिकतर दुकानदार दुकानें बंद रखते थे, अब रविवार को भी दुकानें खुल रही है मगर सर्दी के कारण ग्राहक गायब हैं। उधर, मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तक सर्दी का सितम इसी तरह जारी रहने का पूर्वानुमान लगाया है। 22 और 23 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार तक धूप निकलने के आसार नहीं हैं। उधर, ठंड के कारण लोग में खांसी, जुकाम और सर्दी का शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed