फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The implementation of the Merchant Discount Rate on UPI will impact businesses.

Kurukshetra News: यूपीआई पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू किए जाने का कारोबार पर होगा असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The implementation of the Merchant Discount Rate on UPI will impact businesses.
कुरुक्षेत्र। यूपीआई से दो हजार से अधिक के लेनदेन पर 15 अक्तूबर से 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू किए जाने की चर्चाओं के बीच अब कारोबारियों में हलचल दिखाई देने लगी है। कारोबारी इसका विपरीत असर पड़ने की संभावना जताने लगे हैं। कई दुकानदारों ने अभी से ही यूपीआई से लेन देन को लेकर संदेह जाहिर करना शुरू कर दिया है तो वहीं अनेक दुकानदार इसका विरोध करते भी दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन

हालांकि सरकार के इस फैसले का क्या परिणाम आएगा, यह तो इसके लागू होने पर ही पता चल पाएगा लेकिन छोटी दुकान चलाने वाले से लेकर बड़े कारोबारी तक इत्तेफाक रखने लगे हैं। उनका कहना है कि बड़ी मुश्किल से ही लोगों को डिजिटल लेन-देन की आदत हुई थी और अब यह पूरी तरह से चलन में आ गया था लेकिन अब नए फैसले से विपरीत असर पड़ने की संभावना अधिक है।
विज्ञापन


सरकार को फिर से विचार करना चाहिए : गोयल
सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान मनोज गोयल का कहना है कि सरकार को इस फैसले पर विचार करना चाहिए। इसका कारोबार पर बड़े स्तर पर असर पड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता। हर स्तर के कारोबारी अब डिजिटल लेन देन से ही जुड़े हैं। हालांकि फैसला लागू होने के बाद सही स्थिति स्पष्ट होगी लेकिन इसके लिए अभी लोगों में ज्यादा जागरूकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कारोबार पर पड़ेगा विपरीत असर : गांधी
कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल के प्रधान फतेहचंद गांधी का कहना है कि इस फैसले का कारोबार पर विपरीत असर पड़ने की संभावना है। किराना की दुकान से लेकर बड़े कारोबार तक इस इसका असर होगा। सरकार को इसके बारे में पहले आमजन को पूरी तरह से जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed