{"_id":"61fd8ee465800b7b30439d87","slug":"the-hope-of-getting-rid-of-potholes-on-the-pipli-thirdgate-road-kurukshetra-news-knl97990559","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपली-थर्डगेट सड़क पर गड्ढों से निजात मिलने की जगी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपली-थर्डगेट सड़क पर गड्ढों से निजात मिलने की जगी आस
विज्ञापन
शहरवासियों के लिए सिरदर्द बने पिपली-थर्डगेट सिक्सलेन प्रोजेक्ट को लेकर राहत भरी खबर है। लोक निर्माण विभाग ने अब किसी दूसरी एजेंसी से सड़क के निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं सीएम और विस अध्यक्ष के दखल के बाद सड़क पर गड्ढे भरने का काम शुरू हो गया है। हालांकि दूसरी एजेंसी को काम सौंपने के लिए कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करना होगा, जिसमें मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण फिलहाल समय लगेगा। यहां बता दें आर्बिटेशन की सातवीं सुनवाई में भी संबंधित एजेंसी की तरफ से कोई पेश नहीं हुआ। अब इस मामले में सोमवार को सुनवाई होगी, मगर उससे पहले सड़क पर पैच वर्क का कार्य किया जाएगा, ताकि जनमानस को समस्या न हो।
पिपली-थर्डगेट सिक्सलेन प्रोजेक्ट को लेकर परेशानी के संबंध में आमजन के साथ ही विधायक सुभाष सुधा की ओर से भी आवाज बुलंद की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। निर्माण के लिए किसी दूसरी एजेंसी को कार्य देने की प्रक्रिया लोक निर्माण विभाग की तरफ से शुरू की गई है, लेकिन अदालत में केस लंबित होने के कारण अभी कुछ समय लग रहा है। कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारी तथ्य एकत्रित कर रहे हैं। इन तथ्यों को प्रस्तुत करने के बाद अदालत के आदेश का पालन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण कार्य को लेकर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को ज्ञापन दिया गया था। उसके उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल को तमाम तथ्य प्रस्तुत करके पूरी जानकारी दी गई। उन्होंने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके फीडबैक रिपोर्ट ली। रिपोर्ट में गर्ग एंड कंपनी के संचालक द्वारा ट्रिब्यूनल के समक्ष कई बार कोरोना से पीड़ित होने व अन्य कारणों का हवाला दिया गया, हालांकि विभाग की तरफ से कंपनी संचालक को कई बार नोटिस भी जारी किया गया, मगर विभाग की रिपोर्ट के अनुसार संचालक ट्रिब्यूनल में नोटिसों के जवाब में बीमार होने की बात कहते रहे, वहीं दूसरी तरफ उच्च न्यायालय में अन्य तथ्य प्रस्तुत कर रहे हैं। इसे देखते हुए अधिकारियों को तमाम कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए निर्देश दिए गए हैं ताकि नियमानुसार निर्माण कार्य को शुरू कराया जाए। विधायक ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की तरफ से सड़क निर्माण कार्य को फिर से नई एजेंसी से कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है, मगर उससे पहले सड़क पर पैच वर्क का कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि सड़क पर पड़े गड्ढों को भरा जा सकें। इन गड्ढों को भरने के लिए विभाग की ओर से काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
सप्ताह भर में पूरा होगा कार्य
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अरुणा भाटिया ने बताया शुक्रवार को पिपली से नए बस अड्डे तक गड्ढों को भरा गया। मौसम खुलने के बाद सड़क पर पैचवर्क का कार्य किया जाएगा। एक सप्ताह तक गड्ढों को भरकर सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा, ताकि आमजन को आए दिन परेशानियों का सामना न करना पड़े।