फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The holy city became immersed in the spirit of Lord Shiva; chants of 'Har-Har Mahadev' echoed all around.

Kurukshetra News: शिवमय हुई धर्मनगरी, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Wed, 12 Aug 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 12 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The holy city became immersed in the spirit of Lord Shiva; chants of 'Har-Har Mahadev' echoed all around.
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम के मंदिर में ​शिवरात्रि पूजन करते डाॅ.जय भगवान सिंगला व अन्य। स - फोटो : Self
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सावन के पावन अवसर पर मंगलवार को धर्मनगरी पूरी तरह शिवमय नजर आई। शहर के शिवालयों में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। मंदिर परिसर से लेकर सड़कों तक हर तरफ बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
सुबह होते ही स्थानेश्वर महादेव मंदिर, दुखभंजन महादेव मंदिर, संग्मेश्वर महादेव मंदिर सहित जिलेभर में स्थित शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। हाथों में गंगाजल, दूध और बेलपत्र लिए शिवभक्त अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। रात एक बजकर 52 मिनट तक भक्त भोलेनाथ की भक्ति में रंगे रहे और जलाभिषेक करते रहे। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गई थीं।
विज्ञापन

शिवभक्तों की सेवा के लिए शहर और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह भंडारे लगाए गए। भंडारों में प्रसाद के साथ ठंडे पानी, शरबत और अन्य खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
डाक कांवड़ पहुंचाने के लिए दौड़ते रहे कांवड़िये
डाक कांवड़ को निर्धारित समय पर शिवालय तक पहुंचाने के लिए शिवभक्तों पूरी आस्था और जोश के साथ दौड़ते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। उनके साथ चल रहे साथी भी उत्साह बढ़ाते रहे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया और उनकी सेवा की।

दुख भंजन मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता
सावन शिवरात्रि के अवसर पर प्राचीन श्री दुख भंजन मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के पुजारी सुशील कुमार शास्त्री ने कहा कि सावन शिवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। संवाद

------------------------
श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक
श्री जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने शिवरात्रि पर सर्वकल्याण की कामना से पूजन किया। इस मौके जलाभिषेक में विद्यापीठ से जुड़े श्रद्धालु व ट्रस्टी पहुंचे। मंगलवार को सुबह के अभिषेक में सत्य नारायण सिंगला, खरैती लाल सिंगला, राजेंद्र सिंगला, टेक सिंह, सुरेंद्र गुप्ता शामिल हुए। पूजन व अभिषेक विद्वान ब्राह्मणों व ब्रह्मचारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न करवाया। इस अवसर पर परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से संस्था के ट्रस्टियों ने विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर सर्वकल्याण के लिए पूजन किया। संवाद

-------------------------

श्रद्धालुओं ने किया पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक
श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में शिवरात्रि पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसी मौके पर अखिल भारतीय मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी और अन्य संतों के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने सावन की शिवरात्रि का विशेष पार्थिव शिवलिंग अभिषेक भी किया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि शिवरात्रि पर भगवान का अभिषेक करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति के साथ कष्टों और दुखों से मुक्ति मिलती है। संवाद

----------------
प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों ने की शिव आराधना
प्रेरणा वृद्धाश्रम में भी सावन शिवरात्रि का त्योहार श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। वृद्धाश्रम में प्रेरणा संस्था के सदस्यों व पदाधिकारियों ने बुजुर्गों के साथ शिवरात्रि का विधिवत के साथ जलाभिषेक किया। कुछ बुजुर्गों ने प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक डाॅ. जय भगवान सिंगला के सहयोग से भगवान शिव मंदिर में रुद्राभिषेक और पंचामृत से अभिषेक किया। शिवलिंग पर बेल पत्र, फूल, फल, भांग, धतूरा आदि अर्पित किए गए। बुजुर्गों ने मंदिर में शिव चालीसा व शिव रुद्राष्टकम का पाठ किया। संवाद

-------------
शिवलिंग पर मंत्रोच्चारण के साथ किया अभिषेक
जग ज्योति दरबार में सावन महीने में सर्वकल्याण की कामना के साथ महंत राजेंद्र पुरी कठोर खड़ी तपस्या कर रहे हैं। मंगलवार को सावन शिवरात्रि पर दरबार में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के साथ हरिद्वार से गंगा जल लाने वाले कावड़िये भी पहुंचे, जिन्होंने महंत पुरी का आशीर्वाद लिया और शिवलिंग पर मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक किया। शिवरात्रि पर महंत के साथ यजमान परिवारों ने भी पूजा-अर्चना की। पिछले 14 दिन से जग ज्योति दरबार में सावन शिव पूजन अनुष्ठान एवं अभिषेक चल रहा है। संवाद

कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम के मंदिर में शिवरात्रि पूजन करते डाॅ.जय भगवान सिंगला व अन्य। स

कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम के मंदिर में शिवरात्रि पूजन करते डाॅ.जय भगवान सिंगला व अन्य। स- फोटो : Self

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed