{"_id":"621bdcf30a6d93109c4254f4","slug":"the-health-department-had-to-take-support-of-asha-workers-and-volunteers-to-provide-polio-to-the-innocent-kurukshetra-news-knl100366513","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूमों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को आशा वर्कर्स और स्वयंसेवकों का लेना पड़ा सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूमों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को आशा वर्कर्स और स्वयंसेवकों का लेना पड़ा सहारा
विज्ञापन
पांचाल धर्मशाला के बाहर बच्चे को दवा पिलातीं आशा वर्कर। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान रविवार से शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने एक मार्च तक चलने वाले इस अभियान में जिले में एक लाख से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा है। आंगनबाड़ी वर्कर्स के हड़ताल पर होने के चलते स्वास्थ्य विभाग को लक्ष्य हासिल करने के लिए एएनएम, आशा वर्कर्स, नर्सिंग ऑफिसर और स्वयंसेवकों का सहारा लेना पड़ा है।
जिलेभर में 690 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 2200 स्वास्थ्य कर्मी, आशा वर्कर्स और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों की टीमें गठित की गई हैं। इन्हीं के सहारे रविवार को पांचाल धर्मशाला, जांगड़ा धर्मशाला सहित अधिकतर बूथों पर बच्चों पोलियो की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग इस अभियान के तहत कुरुक्षेत्र को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए 0 से 5 वर्ष तक एक लाख 377 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
विधायक सुभाष सुधा, जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह, जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनुपमा सिंह ने जिला अस्पताल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। रविवार को बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई गई। टीमें सोमवार व मंगलवार को घर-घर दस्तक देकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
विज्ञापन
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पोलियो मुक्त बनाने के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मेहनत व ईमानदारी के साथ काम करना होगा। कोरोना महामारी में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया है। सभी के अथक प्रयासों से कुरुक्षेत्र को कोरोना के कहर से बचाकर रखा जा सका। अभी भी कोरोना समाप्त नहीं हुआ है इसलिए सभी कोविड गाइडलाइन का पालन करें। इस मौके पर उप सिविल सर्जन डॉ. आरके सहाय, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. ललित कल्सन, डॉ. जगमेंद्र मलिक, डॉ. एसएस अरोड़ा, डॉ.नीलम अरोड़ा, डॉ. कृष्ण दत्त सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
आंगनबाड़ी वर्कर्स की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ-साथ आशा वर्कर्स, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और एनएसएस के स्वयंसेवकों की मदद ली गई है। जिले में 690 बूथों पर 2200 कर्मचारियों की टीमें गठित कर बच्चों को दवा पिलाई जा रही है। - डॉ. अनुपमा सिंह, उप सिविल सर्जन।