{"_id":"58b1d7cf4f1c1b0953b27e89","slug":"the-government-would-take-every-possible-step-to-promote-wrestling-dr-pawan-saini-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार कुश्ती को बढ़ावा देने के उठाएगी हरसंभव कदम : डॉ. पवन सैनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार कुश्ती को बढ़ावा देने के उठाएगी हरसंभव कदम : डॉ. पवन सैनी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
सरकार कुश्ती को बढ़ावा देने के उठाएगी हरसंभव कदम : डॉ. पवन सैनी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि के पर्व पर गांव रामसरन माजरा में लगने वाले दो दिवसीय दंगल कुश्ती अखाड़े का शनिवार को धूमधाम से समापन हो गया, जिसमें कुश्ती में हरियाणा पुलिस के पहलवान जस्सू ने सालवन के पहलवान कुलदीप सिंह को हराया। दंगल के समापन अवसर पर हलका विधायक डॉ. पवन सैनी बतौर मुख्य अतिथि, जबकि अध्यक्षता डिंपल सैनी ने की। सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष कसीथल, आश कुमार सैनी, सुरेश कश्यप, सुरेश सैनी, सरपंच गुरमीत सिंह कलालमाजरा, चमनलाल सरपंच, बलदेव लल्ली कंदौली, रणबीर बिंट, तरसेम सैनी, गुरनाम कलालमाजरा तथा सूर्या सैनी के अलावा कई अन्य सरपंच एवं पंचायत सदस्य भी शामिल रहे।
पवन सैनी ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर होने वाली दंगल प्रतियोगिताओं से जहां पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिलता है, वहीं उनकी कुश्तियों से लोगों का भी मनोरंजन हो जाता है। उन्होंने कहा कि गांव रामसरन माजरा में प्राचीन समय से लग रहे दो दिवसीय दंगल कुश्ती का खास महत्व है, क्योंकि इस मेले की धार्मिक दृष्टि से भी विशेष महत्ता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगने वाला यह दंगल क्षेत्र के लोगों के मनोरंजन का भी एक बड़ा साधन है और इस दंगल से युवाओं को भी कुश्ती लड़ने की प्रेरणा मिलती है। अन्य मुकाबलों में अशोक कुमार मुखाला ने संदीप जिरकपुर, बिल्ला मखाला ने गुलफाम मुजफ्फरनगर को, सुरजीत ने राजकुमार दिल्ली, अमन कैथल ने अभिषेक जिरकपुर, कर्मा ने मोनू दिल्ली को हराया। इस अवसर पर दूर-दराज से पहलवान अनूप लुधियाना, बकील कैथल, अंकुर उमरी, राजपाल उपरी, नरेंद्र चंडीगढ़, अमरनाथ गोरखा, गोलू करनाल, अमन कैथल, अमित अंबाला, सलिंद्र कालवा तथा रामनाथ माजरा के अलावा अन्य युवा पहलवानों ने अपने दमखम दिखाए।