फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The government is working on the resolution of including the Gita in the curriculum and spreading the message of the Gita to every household: Nayab Saini

गीता को पाठ्यक्रम में शामिल करने व घर-घर गीता संदेश पहुंचाने के संकल्प पर कार्य कर रही सरकार : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The government is working on the resolution of including the Gita in the curriculum and spreading the message of the Gita to every household: Nayab Saini
कुरुक्षेत्र। गुरु पू​​र्णिमा पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद से भेंट के दौरान तिलक करते मुख्यमंत
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का संपूर्ण विज्ञान है। इसलिए सरकार गीता को पाठ्यक्रम में और घर-घर गीता के संकल्प पर काम कर रही है। गीता में कर्म, धर्म, ज्ञान और भक्ति का जो समन्वय बताया गया है, वही आज के समय में समाज और देश को आगे बढ़ाने का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी संस्कृति और विकास को साथ लेकर चल रही है। ये विचार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने व्यक्त किए। वे बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गीता ज्ञान संस्थान के राधा कृष्ण मंदिर में देर रात गीता मनीषी ज्ञानानंद से भेंट करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने गीता मनीषी से गुरु शिष्य परंपरा निभाते हुए शॉल ओढ़ाकर और फल-मिठाई भेंट कर आशीर्वाद लिया। राधा कृष्ण मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु-शिष्य परंपरा और भारतीय संस्कृति के गौरव का प्रतीक है। गीता की भूमि कुरुक्षेत्र से पूरे विश्व को जीवन जीने की कला मिली है। स्वामी ज्ञानानंद पिछले कई दशकों से गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनका जीवन और कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय गीता नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें यह सिखाती है कि हम अपने गुरु, माता-पिता और समाज के प्रति कृतज्ञ रहें। प्रदेश सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर काम कर रही है। गरीब, किसान, महिला और युवा सभी के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। गीता हमें निष्काम कर्म की प्रेरणा देती है। इसी भाव से हम 2047 तक विकसित भारत और विकसित हरियाणा के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि सरकार जिस प्रकार से गीता को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है, वह सराहनीय है। गीता से व्यक्ति में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने गीता के प्रचार-प्रसार के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मण्येवाधिकारस्ते का संदेश ही आज के प्रशासन और युवाओं के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। इस मौके पर उपायुक्त स्वामी संपूर्णानंद, चेयरमैन गुरनाम सैनी, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, जिला अध्यक्ष रमेश सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed