फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The government is implementing new schemes to empower and strengthen women

Kurukshetra News: महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए सरकार नई योजनाएं कर रहीं लागू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The government is implementing new schemes to empower and strengthen women
लाडवा। गांव बरहान में महिलाओं के साथ सुमन सैनी। संवाद
लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए नित्य नई योजनाएं लागू कर रही है। महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का निर्णय लिया है। विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी। राज्य बाल विकास परिषद के उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने ये विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

वे वीरवार को लाडवा विधानसभा के गांव बरहान में बलजिंदर शर्मा के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रही थीं।
उपाध्यक्ष सुमन सैनी का गांव ब्राहण निवासी नरेश धीमान ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि भाजपा सरकार में उसका बेटा हार्दिक बिना खर्ची बिना पर्ची मेरिट के आधार पर एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त हुआ है और उनके परिवार में यह पहली नौकरी है। इससे पहले की सरकार में कभी नौकरी का विचार भी हम जैसे परिवारों को नहीं आता था।
विज्ञापन




मौजूदा सरकार की नीति के कारण ही यह संभव हो पाया है। सुमन सैनी ने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर से शुभारंभ होगा। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष अमन सिंगला, सरपंच जसविंदर सिंह, पूनम सैनी, ऋषिपाल डूडी, पार्षद सन्नी कालड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed