फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The God who created the universe... the devotees dance on it

Kurukshetra News: रचा है सृष्टि को जिस प्रभु ने ... पर झूमे भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The God who created the universe... the devotees dance on it
कुरुक्षेत्र। श्री बैकुंठपुरी हनुमान मंदिर सभा के तत्वावधान में श्री राम नवमी महोत्सव एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही प्रभातफेरियों की श्रृंखला में सोमवार की प्रभातफेरी सामूहिक रूप से ट्रायंगल पार्क वासियों की और से हुडा स्थित ट्रेंगल पार्क में आयोजित की गई।
विज्ञापन

भजनों की श्रृंखला से पूर्व पंडित चिराग शर्मा ने प्रभातफेरी के आयोजकों से पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई। पूजा अर्चना के उपरांत भजनों का शुभारंभ करते हुए पंडित चिराग शर्मा द्वारा गणेश वंदना और राजेंद्र कुमार और अनमोल छाबड़ा की ओर से राम स्तुति कर किया।
विज्ञापन

श्री सुंदरकांड एवं कार्तिक कथा महिला संकीर्तन मंडली की सदस्यों सहित भजनीक नीलम छाबड़ा, प्रेमिका साहनी, राघव वर्मा, अशोक सेठी, अवशीष शर्मा, नीरज मेंहदीरत्ता, खेमचंद, गुलशन मयूर, सागर कोहली, अंकुश गोयल, अनमोल वर्मा, नवीन अरोड़ा और राजेंद्र कश्यप ने भगवान श्री राम और हनुमान की महिमा भगवान श्री राम और हनुमान की महिमा का गुणगान करते हुए सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राघव वर्मा द्वारा गाए गए भजन रचा है सृष्टि को जिस प्रभु ने वही तो सृष्टि चला रहे..श्रद्धालु भाव विभोर हो गए तो वहीं गुलशन मयूर द्वारा गाए गए भजन राधे राधे बोल श्याम आएंगे पर श्रद्धालु मस्ती में झूमें।
आरती से पूर्व मंदिर सभा की ओर से विधायक रामकरण काला, नपा प्रधान गुलशन कवात्तरा, मास्टर सुभाष कलसाना, त्रिलोचन सिंह हांडा, डॉ. प्रदीप गोयल, पार्षद ईशु सचदेवा, पार्षद अमित सिंघल और आय गणमान्य लोगों ने प्रभातफेरी के आयोजकों को भगवान श्री राम लल्ला का मनमोहक स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया।

मंच संचालन करते हुए प्रधान सुधीर सूद ने बताया कि मंगलवार की प्रभातफेरी सुरेश चंद गर्ग और राजीव गर्ग के परिवार की तरफ से श्री बैकुंठपुरी हनुमान मंदिर प्रांगण में और बुधवार की प्रभातफेरी बसंत कुमार ढींगरा परिवार की ओर से कुटिया रोड स्थित उनके निवास स्थान पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed