{"_id":"630685640cfbb520ab7d001e","slug":"the-girl-going-to-get-milk-on-a-bicycle-was-attacked-by-a-bull-dies-kurukshetra-news-knl118868024","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल पर दूध लेने जा रही बच्ची पर सांड ने किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल पर दूध लेने जा रही बच्ची पर सांड ने किया हमला, मौत
विज्ञापन
लक्की कॉलोनी में सांड़ के हमले में 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची साइकिल पर दूध लेने के लिए घर से निकली थी। मृतक की शिनाख्त पलक के रूप में हुई। पलक एसजीएनपी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया। दोपहर के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। बच्ची की माता पिंकी की शिकायत पर पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है। विधायक रामकरण काला, नपा अध्यक्ष डॉ. गुलशन क्वात्रा सहित नगर की संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।
मृतका की मां पिंकी ने बताया कि बुधवार को सुबह सात बजे उसकी बेटी पलक साइकिल पर सवार होकर दूध लेने के लिए घर से निकली थी। उसी गली में दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। अचानक एक सांड़ ने पलक पर हमला कर दिया। सांड़ की टक्कर से पलक दीवार से टकरा गई। इसी दौरान सांड़ भी बच्ची के ऊपर गिर गया।
बच्ची की चीख सुनकर लोग वहां एकत्रित हुए और बड़ी मुश्किल से दोनों सांड़ को वहां से भगाया। रमेश कश्यप, मनीष अग्रवाल व हीरा लाल सहित अन्य लोग घायल बच्ची को शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की माता पिंकी लक्की कॉलोनी में कुलदीप सिंह के मकान में किराए पर रहती है और घरों में कामकाज करके अपना गुजर बसर कर रही है। पिंकी के पास एक बेटा भी है। पलक शाहाबाद के एसजीएनपी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा थी। पलक की मौत खबर मिलने पर लोग पलक के परिजनों का ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचे। पलक के स्कूल के शिक्षकों ने भी इस हृदय विदारक घटना पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
दूसरे बच्चों को बचा लो साहब
मृतक बच्ची की रोती बिलखती मां पिंकी के के शब्दों ने उस समय सभी को स्तब्ध कर दिया जब उसने विधायक रामकरण काला के कहा कि बेसहारा पशुओं को शहर से बाहर किया जाए, क्योंकि वह नहीं चाहती जो उसकी बेटी के साथ हुआ वह शहर के अन्य बच्चों के साथ हो। पिंकी की इस बात का सभी ने समर्थन किया और विधायक से शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्ति दिलाने की मांग रखी।
बच्ची के परिवार को दिलाया जाएगा मुआवजा : रामकरण
इस हादसे की सूचना पाकर विधायक रामकरण काला और नपा प्रधान डॉ. गुलशन क्वात्रा अस्पताल पहुंचे तथा परिजनों का ढांढस बंधाया। विधायक काला ने तत्काल प्रभाव से बेसहारा पशुओं को पकड़कर शहर से बाहर करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि प्रदेश सरकार की ओर से मृतक बच्ची के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाई जाए। उन्होंने बताया कि बेसहारा पशुओं की समस्या को मुद्दा उन्होंने विधानसभा सत्र में भी उठाया था। वह दोबारा सरकार से मांग करेंगे कि प्रदेश को इस समस्या से निजात दिलाई जाए।