{"_id":"69dead48d738b6ba38030198","slug":"the-fire-brigades-strike-will-continue-till-tomorrow-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-153295-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कल तक चलेगी दमकल कर्मचारियों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कल तक चलेगी दमकल कर्मचारियों की हड़ताल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला दमकल केंद्र पर हड़ताल के दौरान धरने पर बैठे कर्मचारी। स्वयं
- फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। हरियाणा अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दो साथियों को शहीद का दर्जा दिलाने और अपनी मांगों के समर्थन में मंगलवार को भी हड़ताल जारी रखी, जो 16 अप्रैल तक चलेगी।
नगर पालिका कर्मचारी संघ शाखा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि फरीदाबाद में शहीद हुए दो दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा, आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार में एक-एक सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए।
धरने पर बैठे यूनियन प्रधान मनजीत सिंह ने कहा कि सभी कर्मचारियों को पुलिस की तर्ज पर पांच हजार रुपये मासिक जोखिम भत्ता। छह साल से पैरोल पर काम कर रहे कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाए। कौशल रोजगार निगम बंद कर कर्मचारियों को विभागीय रोल पर किया जाए। वर्दी भत्ता 7500 रुपये दिए जाएं। पैरोल कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर पदों पर मर्ज किया जाए। बिना शर्त एसीपी लगाई जाए। ऑनलाइन ट्रांसफर नीति बंद की जाए। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ये मांगें नहीं मानती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। जिला दमकल केंद्र पर हड़ताल के दौरान धरने पर बैठे कर्मचारी। स्वयं- फोटो : Samvad
विज्ञापन