फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The employee duped the shop owner of 28 lakh rupees

Kurukshetra News: कारिंदे ने दुकान मालिक को लगाई 28 लाख की चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The employee duped the shop owner of 28 lakh rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शहर की एक नामी होलसेल व रिटेल किराना के सामान की दुकान में काम करने वाले कारिंदे ने दुकान के मालिक को 28 लाख रुपये की चपत लगा दी।
वह पिछले काफी समय से दुकान से सामान खरीदने वाले दुकानदारों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को सिलसिले वार तरीके से अंजाम देता रहा।
उसने धीरे-धीरे करके दुकान से सामान चोरी कर दूसरे दुकानदारों को 28 लाख का सामान बेच दिया। घटना का खुलासा होने के बाद श्री चंद एंड संस के नाम से होलसेल और रिटेल किराना कारोबार करने वाले भरत लाल ने अपनी दुकान पर कार्यरत नौकर गोपाल और चोरीशुदा सामान खरीदने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।
घटना का खुलासा 14 जून को उस समय हुआ, जब दुकान से लगभग 80 हजार रुपये का सामान गायब मिला। भरत लाल ने लेबर कर्मचारियों से पूछताछ की, जिसमें गोबिंद नामक व्यक्ति ने बताया कि गोपाल ने उक्त सामान सागर नामक ई-रिक्शा चालक के जरिए लोड करवाया था। सागर ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने गोपाल के कहने पर सामान झांसा रोड पर चिराग की दुकान पर उतारा। सागर ने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी कई बार गोपाल के निर्देश पर चिराग की दुकान पर माल पहुंचा चुका है।
विज्ञापन

भरत लाल ने निजी स्तर पर जांच की, जिसमें पता चला कि गोपाल ने शहर की अन्य दुकानों को भी चोरी का सामान बेचा। इसमें चक्रवर्ती मोहल्ले में सुरेश बतरा की दुकान का नाम सामने आया। स्टॉक की जांच से 28 लाख रुपये के माल की चोरी का खुलासा हुआ। चिराग ने भी कबूल किया कि उसने गोपाल से कई बार चोरी का माल खरीदा, जिसकी कीमत लाखों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरत लाल ने आरोप लगाया कि गोपाल ने संगठित तरीके से उनकी दुकान और गोदामों से सामान चुराकर अन्य दुकानदारों को बेचा। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि चोरी का माल वापस दिलाया जाए और गोपाल, चिराग, सुरेश बतरा सहित अन्य दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed