फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The dispute between roadways and private bus operators is not stopping

Kurukshetra News: थम नहीं रहा रोडवेज और निजी बस संचालकों में विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The dispute between roadways and private bus operators is not stopping
कुरुक्षेत्र। रोडवेज कर्मचारियों और निजी बस संचालकों के बीच समय सारणी के मुद्दे पर चल रहा विवाद थम नहीं रहा। चार माह में भी अधिकारी इसका समाधान नहीं निकाल पाए हैं। अब यह विवाद मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गया है।
विज्ञापन



डिपो के कर्मचारियों ने आरटीओ कुरुक्षेत्र, कैथल व जींद के खिलाफ मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम सीएम विंडो के मार्फत शिकायत भेजी है। इससे पहले कई बार तीनों आरटीओ को पत्र लिखकर समय-सारणी में बदलाव के संबंध में लिखित में शिकायत भेज चुके हैं।
विज्ञापन


कुछ माह से रोडवेज के चालक-परिचालक और निजी बस संचालकों के बीच कुरुक्षेत्र से कैथल, जींद व बाकल, रमाना की तरफ जाने वाली बसों की समय-सारणी पर विवाद चल रहा है और तनाव की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद आरटीओ को कई बार पत्र लिखकर भी समय-सारणी में बदलाव के लिए अवगत करवाया, लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी और कर्मचारी की तरफ से समस्या सुलझाने का प्रयास नहीं हुआ। कर्मचारियों की मानें तो ऐसे हालात में वे मानसिक तनाव झेल रहे हैं।



शिकायत में कर्मचारियाें ने कहा कि अगर समय-सारणी में तीनों आरटीओ ने बदलाव नहीं किया तो भविष्य में कोई भी घटना होती है तो इसके जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की ही होगी



अधिकारियों की अनदेखी पड़ सकती है भारी



रोडवेज कर्मचारी एकता व हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन डिपो के प्रधान गगनदीप सिंह व नरेंद्र पांचाल आदि पदाधिकारियों का कहना है कि समय सारणी में बदलाव के मुद्दे पर अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं, जो कभी भी भारी पड़ सकती है। रोडवेज कर्मचारियों व निजी बस संचालकों के बीच तनाव बढ़ रहा है।


जीएम बोले, संज्ञान में नहीं



डिपो महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि समय सारणी को लेकर कोई शिकायत सीएम विंडो पर दी गई है, यह संज्ञान में नहीं है। उनका कहना है कि समय सारणी पर कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed