फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The defectors will not be betrayed into the Dal Entry: Chautala, Kurukshetra-Pehowa

दगा देने वाले दलबदलू की इनेलो में नहीं होगी एंट्री : चौटाला

Sat, 18 Feb 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sat, 18 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन

चार घंटे के लंबे इंतजार के बाद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का जाट धर्मशाला में गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इस मौके पर कार्यकर्ताओं की कुशलक्षेम जानने के बाद चौटाला अपने चिरपरिचित अंदाज उन इनेलो के उन पुराने नेताओं पर भी बरसे, जो भाजपा-कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के दगाबाजों को दुबारा इनेलो में शामिल करने की सिफारिश कोई भूल कर भी नहीं करना।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र जाट धर्मशाला में ओम प्रकाश चौटाला का शाम चार बजे पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करने का प्रोग्राम था, लेकिन वे यहां रात आठ बजे पहुंचे। इससे पूर्व इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला शनिवार देर शाम पिहोवा की रामगढियां विश्वकर्मा धर्मशाला में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। जहां इनेलो कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। चौटाला ने चार घंटे की देरी से पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं से क्षमा मांगी। इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश देकर उन्हें बहुत खुशी है इसी तरह से अपना जोश बनाए रखे। उन्होंने कहा कि अपने फायदे के लिए इनेलो पार्टी को छोड़कर जाने वाले किसी भी दलबदलू को पार्टी में किसी भी कीमत पर एंट्री नही होगी।
विज्ञापन


वहीं हलके के विधायक जसविन्द्र सिंह संधू ने एसवाईएल मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि 23 फरवरी को इनेलो कार्यकर्ता अंबाला की अनाज मंडी में एकत्रित होकर नहर खुदाई करेगी। इस मौके पर राज्य सभा सांसद राम कुमार कश्यप, प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो सुप्रीमो ने सुखमय दांपत्य जीवन का दिया आशीर्वाद
पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा निवास पर पहुंचे और उनके पुत्र हिमांशु अरोड़ा और पुत्रवधू हीना को सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद के साथ शगुन भेंट किया। यहां चौटाला करीब आधे घंटे तक रुके थे। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को चौटाला लाडवा में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed