फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The dead body of a person was found in a plot in Attari Colony

अटारी कॉलोनी स्थित प्लाट से गली-सड़ी अवस्था में बरामद हुआ व्यक्ति का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a person was found in a plot in Attari Colony
अटारी कॉलोनी में खाली पड़े प्लाट से वीरवार सुबह एक व्यक्ति का गली-सड़ी अवस्था में शव बरामद हुआ है। शव के हाथ, पैर और चेहरा मिट्टी में धंसा हुआ था तथा हाथ-पैर पर कट लगे हुए थे। कॉलोनीवासी व्यक्ति की मौत को हत्या के साथ जोड़ रहे है। हालांकि पुलिस हत्या की पुष्टि नहीं कर रही है, मगर कॉलोनी में शव मिलने से लोग डरे हुए हैं। सूचना पाकर पुलिस ने घटना स्थल पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर साक्ष्य भी एकत्रित कराए तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला अस्पताल एवं कॉलेज में भेज दिया है।
विज्ञापन

शव के पास से बरामद हुए मोबाइल फोन से मृतक की शिनाख्त सतीश कुमार (45) वासी महलपुर मुरादाबाद (यूपी) के रूप में हुई, जोकि शाहाबाद में गलियों और सड़कों पर टाइल्स लगाने का काम करता था। हुडा चौकी प्रभारी साहब सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह 6 बजे अटारी कॉलोनीवासी ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति का शव खाली प्लाट में झाड़ियों के बीच पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया। करीब तीन घंटे के बाद सीन ऑफ क्राइम टीम के इंस्पेक्टर कुलविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और तथ्य जुटाए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त उसके पास मिले मोबाइल से हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल में मिले नंबरों पर संपर्क किया तो परिजनों से बात करके मामले की जानकारी उन्हें दी। मृतक से मिले मोबाइल की सिम यहां के पार्षद के नाम से जारी हुई है। पार्षद समेत उसके साथ काम करने वाले लोगों ने भी उसकी शिनाख्त की है। फिलहाल पुलिस ने सूचना देने वाले राजू वासी अटारी कॉलोनी की शिकायत पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज शुक्रवार को मृतक के परिजन शाहाबाद पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ और पैर पर लगे कट
शव के हाथ और पैरों पर कट लगे हुए मिले। हालांकि पुलिस का मानना है कि शव खाली प्लाट में चार-पांच दिन से पड़ा था। हो सकता है कि जानवरों ने शव को नोच दिया हो। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही सही तथ्य सामने आएंगे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट को बनाया जाएगा आधार : साहब सिंह
हुडा चौकी प्रभारी साहब सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट को कार्रवाई का आधार बनाया जाएगा। हाथ-पैर कटे नहीं बल्कि जानवरों द्वारा नोचे गए हैं। अगर हत्या का मामला भी होगा तो वह भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा। पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed