फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The court will be fragrant with flowers from Kolkata and Thailand

Kurukshetra News: कोलकाता और थाईलैंड के फूलों से महकेगा दरबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The court will be fragrant with flowers from Kolkata and Thailand
कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली के दिव्य दरबार की फूलों से सजावट करते सेवादार नरेश कुमार। संवाद - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। झांसा रोड स्थित प्रदेश के एकमात्र शक्तिपीठ श्री देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में विभिन्न प्रकार के फूलों से दरबार की शोभा बढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके तहत मां के दिव्य दरबार और मंदिर परिसर को सुगंधित पुष्पों से महकाने के लिए सेवादारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वदेसी और विदेशी लगभग 10 क्विवंटल फूलों से शक्तिपीठ को भव्य रूप से सजाया गया। इनमें ऑर्किड, एंथुरियम, गुलाब, गुलनार, जरबेरा, नौरंगा, गेंदा और लिली सहित अन्य सुंदर पुष्प शामिल हैं।
विज्ञापन

फूल सजावट सेवक नरेश कुमार ने बताया कि गुलाब, लिली, जरबेरा एवं गुलनार बेंगलूरू से, नौरंगा हरियाणा से, गेंदा व हरी घास कोलकाता में पल्लवित होने वाले फूल हैं। इसके अलावा विदेश से आने वाले ऑर्किड और एंथेनियम हैं जोकि थाईलैंड से आते हैं। 10 क्विंटल फूलों को दिल्ली गाजीपुर मंडी से लाकर मां का पावन मंदिर सजाया गया।
विज्ञापन

दो दिन से सजावट का काम जारी है जिसमें 11 लड़कों की टीम ने सेवाकार्य किया। भारी मात्रा में लाए भांति-भांति के रंग-बिरंगे फूलों से मां के दरबार, देवीकूप, मुख्य द्वार और ज्योति रथ को सुशोभित किया जा रहा है। परिसर में फूलों की लड़ियां और बंदनवार खास आकर्षण का केंद्र बनेंगी। इसी दौरान शक्तिपीठ परिसर में मां के भक्तों की ओर से दर्शन करने, शीश झुकाकर आशीर्वाद लेने और प्रसाद ग्रहण करने को ही आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगी भव्य शोभायात्रा, दुर्गाष्टमी पर आएंगे मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष : पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने बताया कि आनंद महोत्सव पर बुधवार 18 मार्च को मंदिर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ज्योति प्रचंड कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम घोष पूजा-अर्चना कर दोपहर 12:30 बजे भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे। विशाल शोभायात्रा में कलशधारी महिलाएं और मां के झंडे लिए भक्त बड़ी संख्या में शहर के मुख्य मार्गाें और चौराहों से होते हुए पुन: मंदिर परिसर में पहुंचेंगे। रथ-बग्गी पर मां भद्रकाली का प्रसाद वितरण कार्य निरंतर चलता रहेगा।

कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली के दिव्य दरबार की फूलों से सजावट करते सेवादार नरेश कुमार। संवाद

कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली के दिव्य दरबार की फूलों से सजावट करते सेवादार नरेश कुमार। संवाद- फोटो : Samvad

कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली के दिव्य दरबार की फूलों से सजावट करते सेवादार नरेश कुमार। संवाद

कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली के दिव्य दरबार की फूलों से सजावट करते सेवादार नरेश कुमार। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed