{"_id":"693dc7150ba2f2ccd10def62","slug":"the-convict-serving-a-34-year-sentence-came-out-on-bail-and-assaulted-the-man-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-146922-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 34 साल की सजा काट रहा दोषी जमानत पर बाहर आकर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 34 साल की सजा काट रहा दोषी जमानत पर बाहर आकर की मारपीट
Sun, 14 Dec 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने मारपीट, जानलेवा हमला और लूट के एक गंभीर मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी हत्या के मामले में 34 साल की सजा काट रहा है, जो वर्तमान में उच्च न्यायालय से जमानत पर बाहर आकर दोबारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाया गया है। थर्ड गेट पुलिस चौकी टीम ने इस मामले में कर्ण कालोनी निवासी अरविंद, अभिषेक उर्फ दीपू, प्रदीप कुमार और राहुल उर्फ डुग्गा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दो दिसंबर को पीड़ित अरविंद ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह शटरिंग का कार्य करता है। 30 नवंबर की रात करीब 11 बजे कालोनी के कुछ परिचित युवक उसे घर से बाहर बुलाकर ले गए। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद आरोपियों ने उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया। जब उसने आरोप से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को मजबूर कर कर्ण और अलबख्स को फोन कर मौके पर बुलवाया। जैसे ही दोनों वहां पहुंचे आरोपियों ने उससे भी मारपीट की और उनके मोबाइल फोन छीन लिए। इस दौरान आरोपियों ने कर्ण पर तलवार और गंडासी से जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्ण को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
शिकायत के आधार पर थाना केयूके में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। शनिवार को थर्ड गेट चौकी टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक तलवार, एक गंडासी और एक लाठी बरामद की गई है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बॉक्स
साजिश का मास्टरमाइंड खुद बना शिकायतकर्ता
थर्ड गेट चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अरविंद कुमार ने मारपीट के दौरान खुद अस्पताल में दाखिल होकर एमएलआर बनवाई और झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच में यह भी सामने आया कि पूरे घटनाक्रम की साजिश में अरविंद स्वयं शामिल था। उसी ने फोन कर पीड़ित कर्ण और अलबख्स को मौके पर बुलाया और उनके साथ मारपीट की।
बॉक्स
हत्या का दोषी जमानत पर, फिर अपराध में सक्रिय
थर्ड गेट चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी राहुल उर्फ डुग्गा के खिलाफ जिला करनाल के थाना सदर में हत्या का मामला दर्ज है। आरोपी को उस मामले में 34 साल की सजा हो चुकी है और वर्तमान में वह उच्च न्यायालय से जमानत पर बाहर है। जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी का दोबारा संगीन अपराधों में संलिप्त पाया गया है।