फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The control can be found by creating social awareness on road accidents: Solitaire, Kurukshetra

सामाजिक चेतना पैदा करके ही अंकुश पाया जा सकता है सड़क दुर्घटनाओं पर : त्यागी

Sun, 24 Jul 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Sun, 24 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
The control can be found by creating social awareness on road accidents: Solitaire, Kurukshetra
रैली को हरी झंडी दिखाते जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार त्यागी - फोटो : Amar Ujala
एक बार जीवन थीम पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद एडीआर सेंटर में शानिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार त्यागी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतने के साथ ट्रैफिक नियमों की पालना करनी होगी। सड़क दुर्घटनाओं से मानव, धन की हानि होने के साथ परिवार को भी क्षति पहुंचती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज यह जीवन तभी बच सकता है जब सभी लोग ट्रैफिक नियमों का पालना करनी चाहिए। ट्रैफिक नियमों की पालना करने के साथ साथ दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करनी भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि बेशक डीएलएसए की तरफ से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान एक सप्ताह तक चलाया जाएगा लेकिन इस अभियान को हमेशा चलाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

जब तक समाज में चेतना पैदा नहीं होती तब तक सभी के प्रयास विफल होंगे।

सीजेएम नेहा नौहरिया ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 24 जुलाई को लाडवा, नलवी, 25 जुलाई को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर, 26 जुलाई को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि विभाग व राजकीय सीनियर सेकेेंडरी स्कूल, 27 जुलाई को हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के लिए कैंप, 28 जुलाई को परशुराम कॉलेज व डीएवी स्कूल सेक्टर-3 तथा 29 जुलाई को मोहन नगर व पुराने बस अड्डा चौक पर लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों में ट्रैफिक नियमों को लेकर चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसल मॉल में आरएसओ की तरफ से मोबाइल प्रदर्शनी लगाई जाएगी और आरएसओ की तरफ से ही नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा पिहोवा, शाहाबाद उपमंडल स्तर पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रमों व जागरूकता रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर एडीजे राजीव गोयल, एडीजे पूनम सूनेजा, डीएसपी कृष्ण कुमार, डीएसपी नूपुर विश्नोई सहित सभी न्यायाधीश, अधिवक्ता, पीएलवी व स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed