फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The condition of Kathgarh road is bad, the obstacles are causing wounds.

Kurukshetra News: काठगढ़ सड़क की हालत खस्ता, रोड़े दे रहे जख्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
The condition of Kathgarh road is bad, the obstacles are causing wounds.
इस्माईलाबाद। इस्माईलाबाद से काठगढ़ जाने वाली सडक़ की हालत का दृश्य।
इस्माईलाबाद। शहर से काठगढ़ से होते हुए जखवाला व आगे पंजाब व अंबाला को जाने वाले हाईवे को जोड़ने वाली सड़क की पिछले कई वर्षों से खस्ताहालत के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस्माईलाबाद में इस सड़क को उखाड़कर दोबारा से बनाने का काम शुरू हुआ था, जिसके चलते विभाग ने सड़क की लेयर को उखाड़कर उस पर रोड़ा डालकर मिट्टी डाली गई थी लेकिन उसके बाद सड़क की दोबारा से सुध नहीं ली गई। अब हालात ऐसे बन गए हैं कि मिट्टी से रोड़े बाहर निकल रहे हैं, जिससे फिसल कर आए दिन दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। इसके अलावा अन्य लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं लेकिन विभाग व ठेकेदार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहरवासी अनिल कुमार, राजीव, अजय, संजीव, रोहताश, सोहनलाल, प्रीतम आदि ने बताया कि इस सड़क का करीब एक किलोमीटर के हिस्से का निर्माण कार्य विभाग ने बीच में छोड़ रखा, जिससे आमजन को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि ठेकेदार अपनी मर्जी के चलते काम कर रहा है। यह सड़क दर्जनों गांवों को जोड़ने के साथ पंजाब हाईवे को भी जोड़ती है। जिसके चलते इस पर चहल पहल अधिक रहती है। एक किलोमीटर का हिस्सा आने जाने वाले लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुध लेने के लिए न तो कोई अधिकारी आता और न कोई सत्तासीन नेता। शहरवासियों ने सरकार व प्रशासन से मांग रखी है मामले की जांच करते हुए सड़क निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए ताकि आमजन को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन






क्या कहते हैं एसडीओ

पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन अमित ने भी माना कि लंबे समय से सड़क खराब है। दोबारा से निर्माण के लिए काम शुरू किया गया था लेकिन ठेकेदार अपने कार्य में देरी कर रहा है। जिसके चलते विभाग ने उसे अंतिम नोटिस दिया है। उसके बाद उसके खिलाफ उचित विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सड़क को जल्द बनवाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed