फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The city could not withstand two hours of rain, preparations and claims went under water

Kurukshetra News: दो घंटे की बारिश नहीं झेल पाया शहर, तैयारी और दावे पानी में डूबे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The city could not withstand two hours of rain, preparations and claims went under water
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर से अर्जुन चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मानसून के लिए धर्मनगरी कितनी तैयार है, यह पोल मंगलवार सुबह हुई बारिश ने खोल दी। महज दो घंटे की बारिश भी शहर झेल नहीं पाया और बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिसमें अधिकारियों द्वारा अब तक की गई तैयारी व दावों पर पानी फिर गया।
बारिश से मुख्य सड़क से लेकर सेक्टर, कॉलोनी, मंदिर और दुकानों के भीतर तक पानी चला गया। इतना ही नहीं कई लोगों के घरों में पानी भर गया। बारिश थमने के बाद भी कई क्षेत्रों में शाम तक जलभराव रहा तो कई क्षेत्रों में पानी निकासी के लिए नगर परिषद अधिकारी व कर्मचारियों के पसीने छूटे रहे और पंपों का भी सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

यहां पिहोवा क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। जिले में औसतन 68.6 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिसमें सबसे ज्यादा शाहाबाद में 116 एमएम तो बाबैन में 105 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे तो वहीं अब धान रोपाई में भी तेजी आएगी। जगह-जगह हुए जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अभी यह प्री मानसून बारिश मानी जा रही है जबकि मानसून सीजन एक सप्ताह बाद शुरू होगा। ऐसे में क्या हालात होंगे, सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। लोगों का कहना है कि समय रहते प्रशासन तैयारी करता तो ये हालात नहीं होते।

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर से अर्जुन चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर से अर्जुन चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर से अर्जुन चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर से अर्जुन चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर से अर्जुन चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर से अर्जुन चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed