फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The bridge over the canal was constructed at a cost of two crores, the journey of the villagers of Raogarh became easier

Kurukshetra News: दो करोड़ से तैयार हुआ नहर पर पुल, रावगढ़ के ग्रामीणों की राह हुई आसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The bridge over the canal was constructed at a cost of two crores, the journey of the villagers of Raogarh became easier
कुरुक्षेत्र। गांव रावगढ़ के पास किया गया पुल का निर्माण। संवाद
कुरुक्षेत्र। शहर के समीप ही स्थित रावगढ़ के ग्रामीणों की राह अब आसान हो गई है। ग्रामीणों का अब कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड से सीधा संपर्क हो गया है। सिंचाई विभाग की ओर से इस पुल पर करीब दो करोड़ रुपये का बजट खर्च किया गया है। यही नहीं मुख्य रोड से गांव तक जुड़े लिंक रोड भी पूरी तरह से नया लुक दे दिया गया है। अब लोग इस सड़क पर सैर करते दिखाई देने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस पुल के बनने से जहां उनकी राह आसान हुई है तो वहीं इस स्थान पर होने वाले हादसों पर भी रोक लग सकेगी।
विज्ञापन

बता दें कि गांव में जाने के लिए भाखड़ा नहर से सटे रास्ते से ही ग्रामीणों की कुरुक्षेत्र-पिहोवा के लिए हर समय आवाजाही रहती थी। जहां यह पुल बेहद तंग था और मुख्य रोड के पुल से भी सटा हुआ था। ऐसे में अनेक बार हादसे हुए। ऐसे में ग्रामीण लंबे समय से नए पुल की मांग कर रहे थे, ताकि हादसों से बचा जा सके। ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष भी यह मांग रखी थी। उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल में इसके निर्माण की घोषणा की थी। 13 नवंबर 2023 को इस पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया था। इसके लिए करीब दो करोड़ बजट भी जारी किया गया था। पिछले वर्ष शुरू किया गया यह निर्माण कार्य अब पूरा हुआ है, जिसके बाद ग्रामीणों का शहर में आवागमन सुगम हो पाया।
विज्ञापन



तय समय में पूरा किया गया कार्य : एक्सईएन
सिंचाई विभाग के एक्सईएन मुनीष बब्बर का कहना है कि पुल अब इस तकनीक से तैयार किया गया है, जहां से गुजरते हुए कोई हादसा न हो। यही नहीं अब ग्रामीणों का कुरुक्षेत्र व पिहोवा की ओर जाना आसान हो गया है। पुल निर्माण कार्य पिछले साल शुरू किया गया था और एक साल के तय समय में ही इसे पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed