फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The body was handed over to the relatives, death was suspected to be due to drug overdose

Kurukshetra News: परिजनों को सौंपा शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The body was handed over to the relatives, death was suspected to be due to drug overdose
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गत दिवस झांसा रोड पर मिले धुराला गांव के विशाल उर्फ कृष्ण का शव सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उसकी मौत नशे की ओवरडोज से ही मानी जा रही है जबकि पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के इंतजार में हैं।

वहीं परिजनों ने विशाल के दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि विशाल अपने दोस्तों के साथ गया था, लेकिन उसका शव अकेले पाया गया।
परिजनों का दावा है कि दोस्तों ने विशाल को नशा दिया और उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अकेला छोड़कर भाग गए। परिजनों ने दोस्तों की इस हरकत पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना कृष्णा गेट प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले। मौत का सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा। आगे की कार्रवाई इस रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। वहीं पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डाॅ. नरेश सैनी के मुताबिक शव नीला पड़ा हुआ था, जो अक्सर नशे की ओवर डोज लेने के बाद पड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed