फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The body, head and face of a 30-year-old youth recovered from village Chadhuni grain market was scratched by dogs

गांव चढूनी अनाज मंडी से बरामद हुआ 30 वर्षीय युवक का शव, सिर और चेहरा कुत्तों ने नोंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The body, head and face of a 30-year-old youth recovered from village Chadhuni grain market was scratched by dogs
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। गांव चढूनी अनाज मंडी में एक युवक का शव बरामद हुआ। कुत्तों ने उसके चेहरे व सिर को नोंच रखा था। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई, जिसकी शिनाख्त संजीव कुमार (30) वासी गांव चढूनी के रूप में हुई। संजीव रंग-रोगन करने का काम करता था। पुलिस को मौके से एक शराब की टूटी बोतल, दो प्लास्टिक के गिलास व दो मोबाइल बरामद हुए। संजीव पांच अप्रैल की दोपहर से गायब था। शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव चढूनी निवासी सतबीर सिंह ने कहा कि उसका भाई संजीव कुमार 31 मार्च को अपनी ससुराल अब्दुलापुर (सहारनपुर) अपने परिवार सहित शादी में गया था। उसका भाई अपने बच्चों व पत्नी को अपने ससुराल छोड़कर पांच अप्रैल को दोपहर घर आया था। उसने किसी को पैसे लेने के लिए कॉल की थी, जिसके बाद वह चला गया था। उसका भाई संजीव कभी-कभी शराब पी लेता था। छह अप्रैल की सुबह उसे पता चला कि गांव चढूनी की अनाज मंडी में कोई शव पड़ा है। मौके पर पहुंचा उसने देखा कि शव का चेहरा कुत्तों ने नोंच रखा है। उसने कपड़ों से अपने भाई की पहचान की। मौके पर एक शराब की बोतल टूटी पड़ी थी। दो प्लास्टिक के गिलास, एक बोतल पानी व एक खारा सोडा बिखरे पड़े थे और उसके दोनों मोबाइल पड़े हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को सूचित करके मौके से साक्ष्य जुटाए। शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पीएम रिपोर्ट में मिली हैड इंजरी
सीआईए-एक के प्रभारी दिनेश राणा ने बताया कि शव के हालात संदेहजनक हैं। इसलिए शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में हैड इंजरी सहित काफी चोटें मिलीं है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed