{"_id":"67f2da0c878566f8ce080247","slug":"the-audience-danced-enthusiastically-on-the-gifts-of-the-mother-in-bhagwati-jagran-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-133844-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: भगवती जागरण में मां की भेंटों पर जमकर झूमे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: भगवती जागरण में मां की भेंटों पर जमकर झूमे श्रोता
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। झाकी प्रस्तुति देने वाले कलाकारों और श्रद्धालुओं के साथ मां के भजनों पर झूमते कैब
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में दुर्गाष्टमी के अवसर पर देर रात्रि विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया जिसमें भजन गायकों ने भक्ति गीतों की झड़ी लगाई।
गायिका स्वाति ने भगवान राम जी के सुप्रसिद्ध भजन मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे की प्रस्तुति दी। राकेश राणा सहारनपुर ने भी गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पहले पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा के सानिध्य में मुख्यातिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, पूर्व नप अध्यक्ष उमा सुधा इत्यादि ने मां काली जी का गर्भ गृह में पूजन किया और मां को जागरण पंडाल में विराजमान होने की प्रार्थना की। उसके पश्चात गुरु जी ने श्री देवीकूप पर मां के 52 लाडले परिवारों को लाल शक्ति चुनरी से सम्मानित कर उनका पूजन करवाकर मंगल कलश वितरित किए और उन्हें 52 शक्तिपीठों की प्रतीक पावन ज्योतियों पर स्थापित करवाया।
मंत्री व पीठाध्यक्ष परिवार की ओर से सिर्फ नवरात्र में गर्भगृह से निकलने वाली मां भद्रकाली जी की पीतल प्रतिमा को पूर्ण रीति रिवाज व विधान सहित जागरण पंडाल में शंख, घंटियों व जयकारों के उद्घोष के साथ पालकी में लाया गया। मां भद्रकाली का ध्यान कर मुख्य यजमान केके शर्मा, एमिल ग्रुप, गिरीश कुलकर्णी सहित अन्य अतिथियों ने विधिवत तरीके से मंत्रोचार के साथ ज्योति प्रज्वलित की गई इसके साथ ही 52 सौभाग्यशाली परिवारों द्वारा शक्तिपीठों की प्रतीक स्वरूप ज्योतियों को प्रज्वलित किया गया। इसी के साथ तिरंगे के प्रति सम्मान दर्शाते हुए तीन रंगों के गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने भक्तों को श्री दुर्गाष्टमी व श्री रामनवमी की शुभकामनाएं दी। मां शैलपुत्री का पूजन शबनम वालिया व प्रमोद वालिया द्वारा किया गया।इसके बाद माता ब्रह्मचारिणी का पूजन डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ द्वारा और मां चंद्र घंटा का उनके भक्त लवकुश सिंगला, अशोक सिंगला ने पूजन किया। मां कूष्मांडा का पूजन रानी व देवेंद्र सिंगला और मैया स्कंदमाता का पूजन कैलाश चंद्र गुप्ता ने किया जबकि मां कात्यायनी के स्वरूप में सजी कन्या की आराधना शशिकांत कौशिक ने की।