फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The association presented a wheelchair and stretcher to the college.

Kurukshetra News: एसोसिएशन ने महाविद्यालय को भेंट की व्हीलचेयर व स्ट्रेचर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The association presented a wheelchair and stretcher to the college.
शाहाबाद। समान अवसर प्रकोष्ठ को व्हीलचेयर व स्ट्रेचर भेंट करते स्मृतियां एल्युमनाई एसोसिएशन के स
शाहाबाद। स्मृतियां एल्युमनाई एसोसिएशन, आर्य कन्या महाविद्यालय की ओर से समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए महाविद्यालय की दिव्यांग एवं प्राथमिक उपचार की आवश्यकता वाली छात्राओं के लिए व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। एल्युमनाई एसोसिएशन ने ये उपकरण मंगवाकर महाविद्यालय के समान अवसर प्रकोष्ठ को सौंपे, ताकि जरूरतमंद छात्राएं इनका लाभ उठा सकें। प्राचार्या प्रो. आरती त्रेहन ने एल्युमनाई एसोसिएशन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से दिव्यांग छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. सिमरजीत कौर ने बताया कि एल्युमनाई फंड पूर्व छात्राओं की ओर से एकत्रित किया जाता है जिससे जरूरतमंद छात्राओं को आर्थिक सहायता और आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed