{"_id":"68ed60f9ac8d5b3e44043835","slug":"the-area-from-sabji-mandi-to-brahma-chowk-on-pipli-and-kdb-road-will-be-legalized-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-143827-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पिपली व केडीबी रोड पर सब्जी मंडी से ब्रह्मा चौक तक का क्षेत्र होगा वैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पिपली व केडीबी रोड पर सब्जी मंडी से ब्रह्मा चौक तक का क्षेत्र होगा वैध
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद हाउस की बैठक में एजेंडों पर चर्चा करते पार्षद व अधिकारी। संवाद
कुरुक्षेत्र। शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले थर्ड गेट-पिपली रोड के आसपास व केडीबी रोड पर सब्जी मंडी से लेकर ब्रह्मा चौक तक अवैध क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए नगर परिषद की ओर से बड़ी राहत मिलने वाली है। इन क्षेत्रों को वैध घोषित किया जाएगा जिसके लिए परिषद ने न केवल तैयारी शुरू कर दी है बल्कि सोमवार को हुई हाउस की बैठक में इस पर मुहर भी लगा दी गई।
नगर परिषद की तकनीकी विंग अब इसके लिए पूरा खाका तैयार करेगी जिसके बाद प्रस्ताव वैध किए जाने के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। अनुमति मिलते ही ये क्षेत्र वैध श्रेणी में होंगे जिसके बाद यहां विकास कार्य तेजी से होने लगेंगे। नगर परिषद के इस कदम से हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
बैठक में शहर से जुड़े विकास कार्यों व अन्य विषयों से संबंधित 19 एजेंडों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। इन एजेंडों में शहर को और ज्यादा स्वच्छ बनाने के लिए 100 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करने पर मुहर लगाई गई, ताकि शहर स्वच्छ और सुंदर हरा-भरा दिखाई दे। नगर परिषद का एरिया और जनसंख्या बढ़ने और कर्मचारियों की कमी के चलते सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं हो पा रही थी। इसी समस्या को देखते हुए और आने वाले दिनों में त्योहारी सीजन व गीता जयंती के चलते अब 100 सफाई कर्मचारी ओर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
साथ ही कूड़ा उठान करने के लिए 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली व तीन जेसीबी सहित अन्य सफाई उपकरणों की भी व्यवस्था की जाएगी।
इसके अलावा त्योहारी सीजन पर शहर को और अच्छा लुक देने के लिए शहर में लाइटिंग, रंग-बिरंगी लड़ियां लगाने के एजेंडे पर भी मुहर लगाई गई। बैठक में तय किया गया कि सभी चौक-चौराहों को महाभारत की थीम पर सजाया जाएगा। इसके साथ ही शहर की कई सड़कों की रिपेयरिंग व कई नई सड़कों को बनाने के कार्य पर भी सहमति जताई गई।