फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The appearance of Purushottampura Bagh of Brahmasarovar will change.

Kurukshetra News: बदलेगा ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग का स्वरूप

Sun, 09 Jun 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 09 Jun 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
The appearance of Purushottampura Bagh of Brahmasarovar will change.
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर पर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग अब नए स्वरूप में दिखाई देगा। न केवल इसका ब्रह्मसरोवर के पश्चिमी भाग की ओर स्थित द्रोपदी कूप तक विस्तार होगा बल्कि दोनों भागों के बीच से ग्रिल व अन्य बाधाएं भी हटा दी जाएंगी। यहां स्थित श्री कृष्ण अर्जुन रथ से लेकर महाआरती स्थल, मुख्य स्टेज, द्रोपदी कूप, तिरंगा ध्वज स्थल भी बेहद आकर्षक बनेंगे। इसके साथ ही द्रोपदी कूप के समीप पश्चिमी ओर सूर्यास्त प्वाइंट भी बनाया जाएगा। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को पुरातात्विक स्थल की अनुभूति होगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने पुरुषोत्तमपुरा बाग के इस नए स्वरूप के संबंध में विस्तृत परियोजना तैयार कर ली है, जिसे जल्द मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार से मुहर लगते ही टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और अगले कुछ माह में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि दिसंबर माह में बनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से पहले इस परियोजना को पूरा कर लिया जाए। केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि पुरुषोत्तमपुरा बाग को विस्तार देते हुए नए स्वरूप के तहत विकसित किए जाने की परियोजना तैयार की है, जिसे मंजूरी के लिए जल्द सरकार को भेजा जाएगा। जैसे ही मंजूरी मिलेगी तो बजट जारी होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। तैयार की गई परियोजना के तहत काम पूरा होने पर पुरुषोत्तमपुरा बाग पर्यटकों के लिए आकर्षण का खास केंद्र बनेगा।
विज्ञापन


बॉक्स
सभी छह केंद्र एक दूसरे से जुड़ेंगे, पर्यटक देखने को होंगे मजबूर
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का मुख्य आयोजन पुरुषोत्तमपुरा बाग में होता हैं। यहीं पर ही धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मुख्य मंच सजाया जाता है। वहीं इसके सामने ही द्रोपदी कूप व इसके आसपास एरिया में पार्टनर स्टेट व हरियाणा प्रदेश के पैवेलियन भी लगाए जाते हैं। पुरुषोत्तमपुरा बाग में ही कई बड़े आयोजन होते रहते हैं। अभी तक यहां स्थित श्रीकृष्ण अर्जुन रथ ही सामान्य तौर पर आकर्षण का केंद्र रहा है। अब नई परियोजना के तहत श्रीकृष्ण अर्जुन रथ, महाआरती स्थल, मुख्य मंच, द्रोपदी कूप, राष्ट्रीय ध्वज स्थल, म्यूरल स्थल को आकर्षक पगडंडियों से जोड़ा जाएगा। सभी छह केंद्रों को नए आकर्षक ढंग से विकसित किया जाएगा। द्रोपदी कूप के पश्चिम की ओर ब्रह्मसरोवर तट पर सूर्यास्त का भव्य नजारा देखने के लिए थ्री स्टैप प्वाइंट बनाया जाएगा, जो पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनेगा। यहां तक कि यह पूरा क्षेत्र इस तर्ज पर विकसित किया जाएगा कि यहां आने वाले पर्यटक को पुरातात्विक स्थल की अनुभूति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed