फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The accused was caught with a live cartridge and a country-made pistol

Kurukshetra News: देसी कट्टा एक जिंदा रौंद के साथ आरोपी को दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The accused was caught with a live cartridge and a country-made pistol
देसी कट्टा एक जिंदा रौंद के साथ आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सीआईए दो की टीम ने अवैध असलहा रखने के आरोप में कैथल के जनेदपुर गांव निवासी खड़क सिंह से देशी कट्टा व एक जिंदा रौंद बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि उनकी टीम सूचना के आधार पर 152 डी हाईवे के पिहोवा कट के पास खड़ी थी। टीम ने कुछ समय बाद सूचना अनुसार एक युवक को पैदल ही आते हुए देखा, जिसको रोककर तलाशी तो उसके पास से उक्त असलहा प्राप्त किया, जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।




छीनाझपटी व मारपीट का एक और आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र। सीआई एक की टीम छीनाझपटी व मारपीट करने के आरोप में करनाल के नीलोखेड़ी निवासी अंकुश उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांधीनगर वासी वीरपाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह सिक्योरिटी गार्ड के पद एक निजी स्थान पर कार्य करता है। वह आठ जनवरी को शाम करीब आठ बजे ड्यूटी के बाद अपने घर जा रहा था। जब वह सिग्नस अस्पताल के पास पहुंचा तो उसकी बाइक का पीछा करते हुए तीन युवक आए और उसे रोककर उसके साथ मारपीट करने लगे व उसका फोन व दो हजार रुपये छीनकर भाग गए। शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद भरत शर्मा व रोहित कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब तीसरे आरोपी को भी काबू कर वारदात में प्रयोग बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन





घर से चोरी करने का आरोपी धरा

कुरुक्षेत्र। घर से चोरी करने के आरोप में सीआईए एक की टीम ने अभिमन्युपुर निवासी अंकुश को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में अभिमन्युपुर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपनी एक रिश्तेदारी में गई हुई थी। वापस घर आई तो उसने देखा कि उसके घर के मुख्य गेट का लॉक टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो घर से गैस सिलिंडर, कपड़े, पंखा, बिजली की मोटर आदि सामान चोरी मिला। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच के बाद उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बालश्रम करते पुलिस टीम ने दो बच्चों को कराया मुक्त

कुरुक्षेत्र। पुलिस टीम ने ऑपरेशन स्माइल के तहत बालश्रम करते हुए शहर से दो बच्चों को मुक्त कराया है। टीम प्रभारी उप निरीक्षक जगमिन्द्र सिंह ने बताया कि बच्चों का रेस्क्यू करने के बाद उनको बाल कल्याण समिति के सम्मुख पेश किया गया। जहां उनकी काउंसलिंग करवाने के बाद उनके परिजनों का पता लगाकर उनके सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed