फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The accused of killing a youth by crushing him with a Thar is out of reach.

Kurukshetra News: थार से कुचल कर युवक की हत्या का आरोपी पकड़ से बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The accused of killing a youth by crushing him with a Thar is out of reach.
इस्माईलाबाद। थार से कुचल कर युवक की हत्या करने का आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इसके लिए पुलिस टीमें गठित कर दबिश दे रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सिर में चोट लगने और लीवर फटने से साहिल की मौत हुई है।
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह कॉलोनी वासी शैमिन पंजरथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके दोस्त साहिल की शादी का महिला संगीत का प्रोग्राम निजी पैलेस में रखा गया था। इसमें उसका साला साहिल कुमार खेड़ी शीशगरां भी आया हुआ था। उनकी कॉलोनी का दीपांशु भी डीजे पर नाच रहा था। दीपांशु और साहिल कुमार में डीजे पर गाना चलाने पर नोकझोंक हो गई। बीच बचाव करते हुए दोनों को शांत कर दिया था। रात के करीब पौने एक बजे वह साहिल कुमार, सिमरदीप सिंह, रमन नागपाल और विपुल बजाज के साथ पैलेस के बाहर खड़े थे।
विज्ञापन

उसी समय सामने से काली थार आई और साहिल कुमार को टक्कर मारी। आरोप है कि थार को दीपांशु चला रहा था, जो वारदात के बाद मौके से भाग गया था। थाना प्रभारी जगदीश शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed